health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

OMG! बाइक के अंदर छिपा रखा था 'चिट्टा', पुलिस ने महिला-पुरुष दोनों को दबोचा। देखिए, कैसे खत्म होगा नशा? खबर पूरी पढ़ने के लिए अभी click करें!

डबवाली | 18 नवंबर:हरियाणा पुलिस के 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन' के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में सीआईए स्टाफ कालांवाली को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देसू मलकाना गांव में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को 6.70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और एक मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथ काबू किया है।

सीआईए स्टाफ कालांवाली के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप अपनी पुलिस पार्टी के साथ गुप्त सूचना के आधार पर देसू मलकाना गांव के पास नाकेबंदी कर रहे थे। इसी दौरान, देसू मलकाना की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर एक युवक और युवती आते दिखाई दिए।

पुलिस को देखते ही दोनों ने मोटरसाइकिल को तेजी से वापस मोड़ने की कोशिश की, जिससे उनकी मोटरसाइकिल बंद हो गई। पुलिस पार्टी ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चला रहे युवक ने अपना नाम सतपाल उर्फ सत्ती पुत्र रामचंद्र निवासी देसू मलकाना और पीछे बैठी महिला ने भी अपना पता देसू मलकाना बताया।

शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली गई, तो मोटरसाइकिल (प्लेटिना) के वाइजर (सामने लगे शीशेनुमा कवर) के अंदर से हेरोइन बरामद हुई।

इस संबंध में, दोनों आरोपियों- सतपाल उर्फ सत्ती और महिला निवासी देसू मलकाना- के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े नामों और सप्लाई चेन का खुलासा किया जा सके।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई