health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

अबूबशहर में नशा तस्करों का 'शॉर्टकट' फेल: CIA डबवाली ने घेराबंदी कर पकड़ी डोडा पोस्त से लदी पिकअप; पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

डबवाली। हरियाणा-पंजाब सीमा पर नशा तस्करों के खिलाफ सीआईए (CIA) स्टाफ डबवाली ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस ने गांव अबूबशहर के पास नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी को रोककर भारी मात्रा में नशा बरामद किया है। गाड़ी की तलाशी के दौरान सीट के नीचे बने गुप्त बॉक्स से 6 किलो 55 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके से पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो नशे की खेप खपाने की फिराक में थे।

पुलिया पर मुड़ने की कोशिश पड़ी भारी सीआईए प्रभारी सब-इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि एएसआई बलवान सिंह की टीम अबूबशहर नहर पुलिया के पास गश्त पर थी। तभी एक संदिग्ध पिकअप चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी वापस घुमाने की कोशिश की। शक होने पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को घेर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह (बठिंडा) और सन्नी सिंह (फरीदकोट) के रूप में हुई है।

जेल और रिमांड: नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश किया। आरोपी सन्नी सिंह को जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी गुरदीप सिंह को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और डबवाली या पंजाब में इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई