Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

   हरियाणा की मंडियां बनीं 'प्रयोगशाला', बिना तैयारी के थोपे नियम; सर्वर डाउन होने से किसानों-आढ़तियों का फूटा गुस्सा
   चेयरमैन सतीश जग्गा के 'ऑन द स्पॉट' एक्शन से बदली मंडियों की सूरत: आवक से ज्यादा खरीद, एक ही दिन में रिकॉर्ड 2.03 लाख क्विंटल गेहूं उठा
3 करोड़ की हेरोइन, पंजाब के 3 तस्कर और पुलिस का वो मास्टरप्लान जिसने नशे के नेटवर्क को हिला कर रख दिया। देखिए कैसे एसपी जसलीन कौर की टीम ने बिछाया जाल। पूरी खबर नीचे पढ़ें... 👇"
 पुलिस की 'नर्सरी' तैयार: डबवाली में 88 स्टूडेंट कैडेट्स बने सड़क सुरक्षा के 'ब्रांड एंबेसडर', प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे
 सरहद पार से मौत का सौदा: पुलिस की घेराबंदी देख घबराया तस्कर, बाइक छोड़ भागा पर हत्थे चढ़ा; 6.290 ग्राम चिट्टा बरामद
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
 ऑपरेशन मुस्कान: अपनों से बिछड़े दो मासूमों के चेहरों पर लौटी रौनक, डबवाली पुलिस बनी फरिश्ता
डबवाली पुलिस का महा-ऑपरेशन: महिला सहित 3 तस्कर गिरफ्तार!,15.10 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर भी चढ़ा हत्थे। एसपी जसलीन कौर की ड्रग्स पर सीधी चोट
मकान नहीं, मजबूरी खड़ी है: सिरसा में आवास योजना की दूसरी किस्त एक साल से अटकी, मलबे के ढेर में छत तलाश रहे लाभार्थी
कालांवाली में चोरों की शामत: सामान लेने दुकान के अंदर गया था मालिक, बाहर से बाइक पार; पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

बुढ़ापा पेंशन को समाप्त करने की साजिश है बीजेपी सरकार की - दुष्यंत चौटाला I

चंडीगढ़, 9 फरवरी। बुढ़ापा पेंशन योजना को लेकर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार से बड़ा सवाल किया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन पर निरंतर झूठ बोलने की बजाय बीजेपी सरकार अपनी मंशा स्पष्ट करे कि वह समाज कल्याण से जुड़ी देश की बेहतरीन और बेहद पुरानी योजना पर प्रहार करके उसे समाप्त करने की साजिश क्यों कर रही है? दुष्यंत चौटाला ने राज्य सरकार से मांग की है कि वे किसी भी बुजुर्ग की पेंशन न रोके और योजना से वंचित किए गए बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन को तुरंत हर हाल में बहाल करे। अगर किसी के दस्तावेज में कोई छोटी-मोटी त्रुटियां है भी तो उसे सरकार घर-घर जाकर दुरुस्त करवाएं, न कि पेंशन को काटे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 1 नवंबर को घोषणा के बावजूद अब तक बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों की पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी लागू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आज भी हरियाणा में उतनी ही पेंशन दी जा रही है जितनी गठबंधन सरकार के तहत जेजेपी ने 1 जनवरी 2024 को लागू करवाई थी।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि साल 1987 में जननायक चौधरी देवीलाल की दूरगामी सोच के चलते बुढ़ापा पेंशन की शुरुआत हरियाणा से हुई थी। इस योजना का अन्य राज्यों में अनुसरण किया जा रहा है जबकि हरियाणा में भाजपा सरकार इसे समाप्त करने में लगी हुई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कई सालों से बुढ़ापा पेंशन ले रहे हजारों बुजुर्गों की परिवार पहचान पत्र की आड़ में अचानक पेंशन काट दी गई है, जबकि पेंशन बनाते वक्त सारी सही जानकारी सरकार द्वारा जुटाई गई थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा कभी परिवार की आय ज्यादा तो कभी छोटी-छोटी गलतियां जैसे बुजुर्गों का नाम, बैंक का आईएफएससी कोड आदि का बहाना बनाकर बुजुर्गों को बिना बताए ही योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया है। इतना ही नहीं आज बड़ी संख्या में बुजुर्ग रोजाना कल्याण विभाग कार्यालयों में ये पता लगाने के लिए बार-बार चक्कर काट रहे है कि उनकी पेंशन क्यों काटी गई है? दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बुजुर्गों को अब यह भी डर सता रहा है कि सरकार उनसे अब तक बुढ़ापा पेंशन के रूप में दिए गए रुपयों को ब्याज सहित वापस लेगी।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार को चेताया और कहा कि बीजेपी पहले बुढ़ापा पेंशन काटती है और फिर जब इस बारे सीएम नायब सैनी से पूछा जाता है तो वे स्थिति स्पष्ट करने की बजाय ये कहते है कि किसी की पेंशन नहीं काटी गई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी बुजुर्गों का अपमान नहीं सहेगी और भाजपा सरकार को न केवल काटी गई बुढ़ापा पेंशन को बहाल करना करना पड़ेगा बल्कि ये भी बताना पड़ेगा कि इस योजना को लेकर उनकी मंशा क्या है ?

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई