Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

   हरियाणा की मंडियां बनीं 'प्रयोगशाला', बिना तैयारी के थोपे नियम; सर्वर डाउन होने से किसानों-आढ़तियों का फूटा गुस्सा
   चेयरमैन सतीश जग्गा के 'ऑन द स्पॉट' एक्शन से बदली मंडियों की सूरत: आवक से ज्यादा खरीद, एक ही दिन में रिकॉर्ड 2.03 लाख क्विंटल गेहूं उठा
3 करोड़ की हेरोइन, पंजाब के 3 तस्कर और पुलिस का वो मास्टरप्लान जिसने नशे के नेटवर्क को हिला कर रख दिया। देखिए कैसे एसपी जसलीन कौर की टीम ने बिछाया जाल। पूरी खबर नीचे पढ़ें... 👇"
 पुलिस की 'नर्सरी' तैयार: डबवाली में 88 स्टूडेंट कैडेट्स बने सड़क सुरक्षा के 'ब्रांड एंबेसडर', प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे
 सरहद पार से मौत का सौदा: पुलिस की घेराबंदी देख घबराया तस्कर, बाइक छोड़ भागा पर हत्थे चढ़ा; 6.290 ग्राम चिट्टा बरामद
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
 ऑपरेशन मुस्कान: अपनों से बिछड़े दो मासूमों के चेहरों पर लौटी रौनक, डबवाली पुलिस बनी फरिश्ता
डबवाली पुलिस का महा-ऑपरेशन: महिला सहित 3 तस्कर गिरफ्तार!,15.10 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर भी चढ़ा हत्थे। एसपी जसलीन कौर की ड्रग्स पर सीधी चोट
मकान नहीं, मजबूरी खड़ी है: सिरसा में आवास योजना की दूसरी किस्त एक साल से अटकी, मलबे के ढेर में छत तलाश रहे लाभार्थी
कालांवाली में चोरों की शामत: सामान लेने दुकान के अंदर गया था मालिक, बाहर से बाइक पार; पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली में संघ के शताब्दी वर्ष पर धर्म सम्मेलन का भव्य आयोजन सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी और पर्यावरण पर दिया जोर

डबवाली, 23 फरवरी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राजीव नगर स्थित श्री शीतला माता कम्युनिटी हाल में आयोजित धर्म सम्मेलन बड़े ही उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मातृशक्ति, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वंदे मातरम के गायन से हुई। कार्यक्रम के अध्यक्ष सतीश पाहुजा व कार्यक्रम के सह संयोजक सुनील जिंदल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, मलोट से पधारे संत स्वामी ज्ञानेशानंद जी के सानिध्य में साध्वी किरण भारती और साध्वी भारती ने श्रद्धालुओं को देशप्रेम और स्वामी विवेकानंद के प्रेरक प्रसंग सुनाए। उन्होंने "मेरा रंग दे बसंती चोला" गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं में देशभक्ति का जोश भर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख बजरंग लाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में संघ के शताब्दी वर्ष की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने हिंदू समाज को समरसता और पांच परिवर्तन सूत्रों से अवगत करवाते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए.

बजरंग लाल ने कहा, "हमें अपनी संस्कृति, संस्कार और परंपराओं पर गर्व होना चाहिए। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे समाज और देश का सिर शर्म से झुके।" उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बड़ी चुनौती बताते हुए पेड़ों के संरक्षण और बच्चों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। साथ ही, प्लास्टिक के कम प्रयोग और उसके वैकल्पिक साधन अपनाने का आह्वान किया।

टूटते पारिवारिक रिश्तों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में परिवारों को बचाए रखना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं, दिन में एक बार उनके साथ भोजन करें और मोबाइल व सोशल मीडिया का कम से कम उपयोग करें। 'स्वदेशी अपनाओ' पर जोर देते हुए उन्होंने स्थानीय उत्पादों के अधिक से अधिक उपयोग की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समिति सदस्यों मोटा राम, संजय मेहता, संजीव मेहता, अश्विनी सचदेवा, रामकिशन सोनी, मास्टर विजय गर्ग, नानूराम शास्त्री, सुनील जिंदल, राजेश मेहता, विजय वढेरा, जगपाल सिंह, राकेश भसीन, विकास बिश्नोई, अमित राज मेहता, केवल कृष्ण भल्ला और करमचंद को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मंच का सफल संचालन राजीव वढेरा ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उद्योगपति नीरज जिंदल, डॉ. जे.एस. हरचंद, सौरभ गर्ग, पंडित मोहन कौशिक, बौद्धिक विचार मंच के संगठन सचिव विपिन शर्मा, श्यामलाल जिंदल, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सुदर्शन मित्तल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष उग्रसेन, सचिव भजनलाल मेहता, राजीव नगर हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष धर्मवीर कुलड़िया, बैंक अधिकारी रवि नंदन, अधिवक्ता विजेंद्र मोहन जोशी, श्याम प्रेमी प्रवीण मोंगा, गीता जिंदल, उषा कोछड, रितु मेहता सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई