health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

असम चुनाव प्रबंधन को लेकर अमित सिहाग ने प्रियंका गांधी से गुवाहाटी में की मुलाकात

डबवाली-असम चुनाव के मध्यनजर प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे के दौरान हलका डबवाली के पूर्व विधायक तथा असम कांग्रेस वार रूम के अध्यक्ष अमित सिहाग ने उनसे विशेष रूप से मुलाकात कर चुनाव संबंधी अहम जानकारी सांझी की। गौरतलब है कि डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग को आगामी असम विधानसभा चुनाव में असम कांग्रेस के वार रूम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा को असम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था, जिसके मध्यनजर प्रियंका गांधी अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंची थीं। प्रियंका के दौरे के दौरान हलका डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग ने उन्हें गुवाहाटी के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्थापित किए गए वार रूम का निरीक्षण करवा विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
वार रूम के निरीक्षण के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमित सिहाग तथा उनकी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान असम कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, असम कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य इमरान मसूद, सांसद सप्तगिरी उलाका सहित राष्ट्रीय वार रूम के सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई