Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 18.90 लाख ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इमिग्रेशन फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी सुखदर्शन सिंह गिरफ्तार
डबवाली में अवैध हथियार नेटवर्क पर प्रहार, 5 मुकदमों का आरोपी किरपाल सिंह देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार!
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
 HPS स्कूल में वर्च्युल तरीके से मनाया गया  मिसाइल "मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम का जन्म दिवस कलाम को सलाम"
किसान आंदोलन व पंजाब में छापेमारी के विरोध में हरियाणा की अनाज मंडियों में हड़ताल ऐतिहासिक रही - बजरंग गर्ग
रानियां पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने से खफा किन्नरों ने नग्न होकर किया रोष प्रदर्शन
पुलिस अधीक्षक से बढ़ी अपेक्षाएं,सफेदपॉश अपराधियों पर डालनी होगी नकेल, समाज को खोखला कर रहे बुकीज
 Corona Update - 65 पॉजिटिव, 60 डिस्चार्ज
 82 लोग संक्रमित मिले हैं, वहीं एक की हुई मौत, डबवाली में संक्रमितों की संख्या बढ़ने और क्वारंटीन सेंटर में जगह न होने पंचायत से विभाग मांग रहा सहयोग
   SP जसलीन कौर का 'ऑपरेशन क्लीन': 90 दिनों में टूटी नशा तस्करों की रीढ़, ₹करोड़ों की अचल संपत्ति कुर्क

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 18.90 लाख ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इमिग्रेशन फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी सुखदर्शन सिंह गिरफ्तार

डबवाली, 12 जुलाई । विदेश जाकर तरक्की करने और सुनहरे भविष्य का सपना देखने वाले युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर लाखों रुपये हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर डबवाली पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने का झांसा देकर एक युवक से 18.90 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) डबवाली ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुखदर्शन सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस मुस्तैदी से जहां पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद बंधी है, वहीं कबूतरबाजों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

इंस्टाग्राम पर बुना था ठगी का जाल पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे फर्जीवाड़े की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई थी। पीड़ित युवक ने जून 2025 में इंस्टाग्राम पर 'Jai Immigration' नामक एक प्रोफाइल देखी थी, जिसमें विदेश भेजने के आकर्षक दावे किए गए थे। इस प्रोफाइल के जरिए पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया, जिन्होंने अपना मुख्य कार्यालय डाबड़ा चौक, हिसार में होने की बात कही। आरोपियों ने पहले विश्वास में लेकर पीड़ित के सभी जरूरी दस्तावेज व्हाट्सएप पर मंगवाए और फिर उसे कागजी कार्रवाई के बहाने हिसार ऑफिस बुलाया।

लैपटॉप पर फर्जी वीजा दिखाकर नकद और ऑनलाइन ऐंठे पैसे आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि 05 अगस्त 2025 को वे खुद डबवाली पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित को उसके नाम का एक कथित 'ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा' लैपटॉप स्क्रीन पर दिखाया। असली जैसा दिखने वाला वीजा देखकर पीड़ित झांसे में आ गया। आरोपियों ने मौके पर ही 6 लाख रुपये नकद ले लिए और बाकी के 12 लाख 90 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि इस राशि में से 1 लाख 50 हजार रुपये सीधे गिरफ्तार आरोपी सुखदर्शन सिंह के निजी बैंक खाते में जमा कराए गए थे।

पहचान छिपाने के लिए दिए थे फर्जी दस्तावेज, ऑफिस बंद कर हुए फरार पैसे ऐंठने के कुछ समय बाद जब पीड़ित ने अपने वीजा की असलियत जाननी चाही, तो उसे झटका लगा। हिसार स्थित इमिग्रेशन कार्यालय पर ताला लटका हुआ था और आरोपियों के फोन बंद थे। दूतावास से संपर्क करने पर पता चला कि जो वीजा उसे दिखाया गया था, वह पूरी तरह से फर्जी था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए पीड़ित को जाली पहचान पत्र और फर्जी दस्तावेज भी सौंपे थे। इसके बाद पीड़ित ने इस साल 23 जनवरी 2026 को थाना सदर डबवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

एसपी जसलीन कौर के नेतृत्व में मिली बड़ी कामयाबी डबवाली की पुलिस अधीक्षक (एसपी) जसलीन कौर, आईपीएस के कड़े रुख और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत EOW की टीम ने इस मामले में गहन तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों (Financial & Technical Evidence) को खंगाला। बैंक खातों की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस आखिरकार आरोपी सुखदर्शन सिंह तक पहुंच गई और उसे दबोच लिया। पुलिस आज आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों और देशव्यापी फर्जी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई