Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

सरकार ही पकड़ने वाली, सरकार ही छुड़ाने वाली... तो कैसे चलेगी न्याय प्रणाली?
NEET परीक्षा विवाद: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में उतरी डबवाली कांग्रेस, गांधी चौक से शहीदी चौक तक निकाला विशाल 'आक्रोश मार्च'
डबवाली पुलिस का बड़ा धमाका; शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश, आपकी चोरी हुई बाइक और स्कूटी ऐसे हुई बरामद!
 Corona Update - 65 पॉजिटिव, 60 डिस्चार्ज
किसान आंदोलन व पंजाब में छापेमारी के विरोध में हरियाणा की अनाज मंडियों में हड़ताल ऐतिहासिक रही - बजरंग गर्ग
डबवाली में पुलिस की बड़ी नाकेबंदी: बिना ID होटल-PG में एंट्री बंद, संदिग्धों पर SP जसलीन कौर का कड़ा एक्शन
पुलिस अधीक्षक से बढ़ी अपेक्षाएं,सफेदपॉश अपराधियों पर डालनी होगी नकेल, समाज को खोखला कर रहे बुकीज
"भागे तो थे पुलिस को चकमा देने... लेकिन डबवाली पुलिस के बाज जैसी नजरों से बच नहीं पाए!  6.300 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 18.90 लाख ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इमिग्रेशन फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी सुखदर्शन सिंह गिरफ्तार
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

'पेपर लीक पर केंद्र की चुप्पी युवा विरोधी मानसिकता, पीएम मोदी मांगें सार्वजनिक माफी': अभय चौटाला

इनेलो सुप्रीमों का कड़ा प्रहार: कहा- दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तुरंत पद से हटाएं; अहंकार में डूबी बीजेपी को युवा ही दिखाएंगे सत्ता का बाहर का रास्ता

चंडीगढ़, 25 जुलाई केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने इसे देश के युवाओं और छात्रों की अडिग इच्छाशक्ति की बड़ी जीत करार दिया है। जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ पिछले कई दिनों से आंदोलनरत युवाओं को बधाई देते हुए अभय चौटाला ने शनिवार को कहा कि छात्रों की जुझारू प्रवृत्ति ने यह सिद्ध कर दिया है कि जन-आंदोलनों को लाठियों के दम पर दबाया नहीं जा सकता।

'जब पहली बार इस्तीफा मांगा, तब क्यों खामोश रही सरकार?'

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो सुप्रीमो ने केंद्र सरकार पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने पूछा, "जब छात्रों ने पहली बार पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी, तब तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यदि सरकार में इस्तीफा स्वीकार करने का नैतिक साहस नहीं था, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वयं शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालनी चाहिए थी।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक महीने तक मामले को लटकाकर पुलिसिया बर्बरता का सहारा लिया, जो भाजपा की युवा-विरोधी सोच को उजागर करता है।

'छात्राओं पर करंट, पेलेट गन और आंसू गैस... क्या यह लोकतंत्र है?'

आंदोलनकारी छात्रों पर हुए पुलिसिया एक्शन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चौटाला ने कहा कि निहत्थे नौजवानों और छोटी-छोटी बच्चियों पर लाठियां भांजी गईं, करंट लगाया गया, आंसू गैस के गोले दागे गए और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने मानवीय संवेदनाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा, "प्रदर्शन स्थल पर बच्चियों के लिए शौचालय तक का प्रबंध नहीं होने दिया गया। आम जनता ने बच्चों के खाने-पीने की मदद की, लेकिन सरकार जुल्म ढाती रही। अगर ये बच्चे किसी भाजपा मंत्री या नेता के होते, तो क्या दिल्ली पुलिस इतनी बेरहमी दिखाती?"

'किसान आंदोलन की तर्ज पर सार्वजनिक माफी मांगें प्रधानमंत्री'

इनेलो नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि जिस प्रकार उन्होंने तीन कृषि कानूनों के वापस होने पर देश के किसानों से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी, ठीक उसी तरह आज देश के प्रताड़ित युवाओं से भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि छात्रों पर अत्याचार करने की कमान संभालने वाले दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तुरंत उनके पद से बर्खास्त कर जवाबदेही तय की जाए।

'अहंकार में भूली बीजेपी, युवा ही करेंगे सत्ता से बाहर'

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार यह भूल गई है कि उन्हें सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाने वाले यही देश के युवा हैं। यदि समय रहते न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लिया जाता, तो देशव्यापी विद्रोह होना तय था। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और पुलिसिया अत्याचार ही मोदी सरकार का असली 'युवा विकास मॉडल' है। इनेलो इस लड़ाई में सड़क से संसद तक युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई