Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

 कानून को चुनौती देने वाले 48 घंटे में ढेर, डबवाली पुलिस का बड़ा एक्शन डबवाली में पैदल जा रहे युवकों पर कड़े से हमला कर Apple फोन छीनने वाले 2 स्नैचर्स दबोचे; एक आरोपी पर पहले से 6 संगीन केस दर्ज
   डबवाली में 'नशा विरोधी मैराथन' का रास्ता भटकी पुलिस, जनता करती रही इंतजार; रूट बदला तो फूटा गुस्सा, पत्रकारों से भी बनाई दूरी!
   SP जसलीन कौर का 'ऑपरेशन क्लीन': 90 दिनों में टूटी नशा तस्करों की रीढ़, ₹करोड़ों की अचल संपत्ति कुर्क
कट्टे में छिपाकर ले जा रहा था डोडा पोस्त, CIA स्टाफ ने दबोचा; SP जसलीन कौर बोलीं—'जेल की सलाखें तैयार हैं'
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
   चौटाला डोडा पोस्त तस्करी का मुख्य सप्लायर मनप्रीत सीआईए के हत्थे चढ़ा, SP जसलीन कौर खुद कर रहीं मॉनिटरिंग
अब सीधा सीएम से बात!  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किए सभी नंबर सार्वजनिक, अब नहीं लगेगा जनता का काम अटक
किसान आंदोलन व पंजाब में छापेमारी के विरोध में हरियाणा की अनाज मंडियों में हड़ताल ऐतिहासिक रही - बजरंग गर्ग
 Corona Update - 65 पॉजिटिव, 60 डिस्चार्ज
 चौंकी गोरीवाला पुलिस ने चोरी की गुत्थी सुलझाई आरोपी को काबू चोरीशुदा रेहड़ा बरामद

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

SP जसलीन कौर का 'ऑपरेशन क्लीन': 90 दिनों में टूटी नशा तस्करों की रीढ़, ₹करोड़ों की अचल संपत्ति कुर्क





​ऐतिहासिक प्रहार: 3 महीने में 225 बड़े स्मगलर अरेस्ट, सप्लाई चेन काटने के लिए 111 सप्लायर सलाखों के पीछे।
​बरामदगी से हड़कंप: करीब 3 किलो शुद्ध हेरोइन (चिट्टा), 3 क्विंटल से ज्यादा डोडा पोस्त और भारी मात्रा में अफीम-दवाइयां जब्त।
​बदलाव की बयार: सिर्फ खाकी का खौफ नहीं, ममता का हाथ भी; 417 युवाओं को मौत के दलदल से निकाल मिला नया जीवन


​डबवाली। हरियाणा के डबवाली पुलिस जिले में पिछले तीन महीनों के भीतर नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई देखने को मिली है। महिला पुलिस अधीक्षक (SP) जसलीन कौर के नेतृत्व में डबवाली पुलिस ने पंजाब और राजस्थान सीमा से सटे इस पूरे इलाके में नशा तस्करों के साम्राज्य को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। 4 अप्रैल 2026 को कार्यभार संभालने के बाद से एसपी जसलीन कौर ने साफ चेतावनी दी थी कि अपराधियों या तो सुधर जाएं या डबवाली छोड़ दें। इसी का नतीजा है कि महज 90 दिनों के भीतर पुलिस ने 125 कड़े मुकदमे दर्ज कर 225 खूंखार नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

​सप्लाई चेन पर वार, 111 सप्लायर दबोचे

पुलिस ने केवल जमीनी पेडलर्स पर ही नहीं, बल्कि सीमा पार और अंतरराज्यीय नेटवर्क चलाने वाले 111 मुख्य सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बाजार में बिकने से पहले ही जब्त कर लिए गए। बरामदगी के आंकड़ों पर नजर डालें तो पुलिस ने रिकॉर्ड 2 किलो 905 ग्राम 914 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा), 3 क्विंटल 32 किलो 811 ग्राम डोडा पोस्त, एक किलोग्राम शुद्ध अफीम और 320 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं।

​करोड़ों की हराम की कमाई जमींदोज, संपत्ति फ्रीज

अपराधियों को आर्थिक रूप से पंगु बनाने के लिए एसपी जसलीन कौर ने एक अभूतपूर्व रणनीति अपनाई। नशे की काली कमाई से बनाई गई आलीशान संपत्तियों को फ्रीज करने का अभियान शुरू किया गया है। अब तक दो नामी नशा तस्करों की करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति को पूरी तरह फ्रीज (कुर्क) कर दिया गया है। इसके अलावा, दर्जनों अन्य तस्करों की अवैध संपत्तियां पुलिस के रडार पर हैं, जिन्हें कुर्क करने की कानूनी प्रक्रिया बेहद तेजी से चल रही है।

​अवैध शराब माफिया पर भी चला डंडा

सिर्फ ड्रग्स ही नहीं, बल्कि पंजाब सीमा से होने वाली अवैध शराब की तस्करी पर भी डबवाली पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 14 केस दर्ज कर 14 माफियाओं को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 660.25 बोतल अवैध देसी शराब, 13 लीटर जहरीली हथकड़ शराब, 79.75 बोतल अंग्रेजी शराब, 180 बोतल बीयर और 180 लीटर लाहन बरामद कर नष्ट किया गया।

​खाकी का मानवीय चेहरा: 417 युवाओं का पुनर्वास

डबवाली पुलिस की इस मुहिम की सबसे खूबसूरत बात यह रही कि पुलिस ने केवल लाठी और जेल का रास्ता नहीं चुना, बल्कि भटके हुए युवाओं के लिए 'पुनर्वास और इलाज' का नया रास्ता खोला। गांवों और शहरों में 'डोर-टू-डोर' अभियान चलाकर पुलिस ने खुद 417 नशा पीड़ित युवाओं की पहचान की और उन्हें स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इलाज प्रक्रिया से जोड़ा। पुलिस की टीमें लगातार इन युवाओं के घर जाकर फीडबैक ले रही हैं। अब तक लगाए गए 11 स्वास्थ्य और परामर्श शिविरों के दम पर 14 युवाओं ने पूरी तरह नशा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापसी कर ली है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई