health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
NEET परीक्षा विवाद: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में उतरी डबवाली कांग्रेस, गांधी चौक से शहीदी चौक तक निकाला विशाल 'आक्रोश मार्च'
डबवाली -नीट (NEET) पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की आंच अब हरियाणा के डबवाली में भी तेज हो गई है। सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह और डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग की संयुक्त अगुवाई में डबवाली कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक विशाल 'आक्रोश रोष मार्च' निकाला।
प्रदर्शन की शुरुआत गांधी चौक पर एक दिवसीय धरने से हुई, जिसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं का जत्था पैदल मार्च करते हुए शहीदी चौक पहुंचा। इस दौरान नीट धांधली के बाद मानसिक दबाव में आकर जान गंवाने वाले 21 मेधावी छात्रों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
"युवाओं और लोकतंत्र की जीत" — कुमारी सैलजा
सांसद कुमारी सैलजा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे निर्दोष छात्रों और छात्राओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक बल प्रयोग किया गया। देश की बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे पूरे भारत के युवाओं में गहरी नाराजगी फैल गई। इसी राष्ट्रव्यापी जनाक्रोश का परिणाम है कि केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सामने आया।
सैलजा ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सड़क से लेकर संसद तक छात्रों के हक की लड़ाई लड़ी। जब प्रधानमंत्री ने सदन में विपक्ष की बात नहीं सुनी, तब राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास की तरफ शांतिपूर्ण मार्च किया गया, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। लेकिन कांग्रेस पीछे नहीं हटी। उन्होंने इसे लोकतंत्र और देश के छात्र-युवाओं की सामूहिक जीत करार दिया।
"पीडित परिवारों को मिले 1-1 करोड़ मुआवजा" — डॉ. केवी सिंह
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 21 होनहार बच्चों की मौत के बावजूद सत्ता पक्ष का कोई प्रतिनिधि उनके परिवारों का आंसू पोंछने नहीं पहुंचा। उल्टे हक मांगने पहुंचे युवाओं को लाठियों से पीटा गया। डॉ. सिंह ने मांग रखी कि लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और मृतक छात्रों के परिजनों को तत्काल 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए।
"शिक्षा को लूट का धंधा बना रही सरकार" — अमित सिहाग
पूर्व विधायक अमित सिहाग ने आंकड़ों के जरिए केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यूपीए शासनकाल के दौरान कुल बजट का करीब 4.5 से 5 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर आवंटित होता था, जिसे मौजूदा सरकार ने घटाकर मात्र 2.3 से 2.5 प्रतिशत कर दिया है।
सिहाग ने आरोप लगाया कि देश के सरकारी शिक्षा ढांचे को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है ताकि युवाओं को महंगे निजी कोचिंग संस्थानों और प्राइवेट कॉलेजों की तरफ धकेला जा सके। पिछले 10 वर्षों में देश भर में 152 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, जिससे 7.5 करोड़ से अधिक युवाओं का भविष्य अंधकारमय हुआ है। 'छात्रों की गूंज' अभियान को कोटा से लेकर अब डबवाली तक पहुंचाया गया है और इसे पूरे देश में हर जिला स्तर पर ले जाया जाएगा।
Related Posts
NEET परीक्षा विवाद: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में उतरी डबवाली कांग्रेस, गांधी चौक से शहीदी चौक तक निकाला विशाल 'आक्रोश मार्च'
Reviewed by Dabwali News
on
10:19:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
10:19:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...



No comments:
Post a Comment