health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
संडे को भी फील्ड में SP जसलीन कौर: मशाल जलाकर गांव गंगा में शुरू कराई मैराथन, बोलीं- 'नशे से नहीं, युवाओं की पहचान उनकी प्रतिभा से हो'
डबवाली | 20 सितंबर - नशे की काली छाया से मालवा और सरसा पट्टी के गांवों को बचाने के लिए डबवाली पुलिस और ग्रामीणों ने आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। रविवार को जब सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा था, तब डबवाली की एसपी जसलीन कौर (IPS) खुद गांव गंगा की गलियों में मशाल थामे नजर आईं। ग्राम पंचायत गंगा द्वारा आयोजित भव्य नशामुक्ति मैराथन को एसपी ने मशाल जलाकर और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन गांव गंगा से शुरू होकर मोडी होते हुए गोरीवाला तक पहुंची, जिसमें सैकड़ों युवाओं के कदमों की ताल ने नशे के सौदागरों को कड़ा संदेश दिया।
छुट्टी के दिन भी एक्शन: ग्राउंड पर उतरीं एसपी
आमतौर पर रविवार का दिन प्रशासनिक अधिकारियों के लिए राहत का दिन होता है, लेकिन डबवाली पुलिस प्रमुख जसलीन कौर ने साफ कर दिया कि नशे के खिलाफ जंग में कोई ब्रेक नहीं होगा। मशाल की रोशनी के बीच जब युवाओं की दौड़ शुरू हुई, तो पूरा माहौल 'नशामुक्त डबवाली' के नारों से गूंज उठा।
'प्रतिभा से पहचानें जाएं युवा, नशे से नहीं': एसपी
कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए एसपी जसलीन कौर ने कहा, "युवा किसी भी देश और समाज की रीढ़ होते हैं। उनकी ऊर्जा को नशे की गर्त में धकेलने के बजाय शिक्षा, खेल और रचनात्मक कार्यों में लगाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं की पहचान नशे के दाग से नहीं, बल्कि उनकी पढ़ाई, खेल और उपलब्धियों से होनी चाहिए।"
एसपी ने अभिभावकों और पंचायतों से अपील की कि वे बच्चों को ऐसा माहौल दें, जहां नशीले पदार्थों के बजाय खेलों और किताबों की चर्चा हो।
गंगा पंचायत का मॉडल: योग और खेलों से तस्करों पर प्रहार
एसपी ने गंगा गांव के सरपंच हरचरण सिंह और उनकी पूरी पंचायत के प्रयासों को सराहा। गांव में न केवल नशामुक्ति मैराथन कराई जा रही है, बल्कि युवाओं को योग, जिम और खेल गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। जो लोग भटक चुके हैं, उन्हें नशामुक्ति केंद्रों और डॉक्टरों तक पहुंचाने का जिम्मा भी पंचायत उठा रही है।
विलेज लेवल कमेटियां बनीं पुलिस का कवच
डबवाली पुलिस प्रवक्ता उप-निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि गांव स्तर पर बनाई गई 'नशा मुक्ति कमेटियां' पुलिस और ग्रामीणों के बीच पुल का काम कर रही हैं। यह नेटवर्क गुप्त रूप से तस्करों की खबर पुलिस तक पहुंचाता है और प्रभावित लोगों का इलाज कराता है।
सख्त कार्रवाई और इलाज दोनों साथ-साथ
पुलिस केवल केस दर्ज नहीं कर रही, बल्कि हॉटस्पॉट इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेडिकल कैंप भी लगा रही है।
गुप्त सूचना के लिए डबवाली पुलिस की अपील
एसपी ने आमजन से अपील की कि यदि उनके इलाके में नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं, तो तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933 या डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 9138999748 पर कॉल करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
Related Posts
संडे को भी फील्ड में SP जसलीन कौर: मशाल जलाकर गांव गंगा में शुरू कराई मैराथन, बोलीं- 'नशे से नहीं, युवाओं की पहचान उनकी प्रतिभा से हो'
Reviewed by Dabwali News
on
9:29:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
9:29:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment