health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
डबवाली पुलिस का दोहरा प्रहार: एक तरफ तस्करों पर कसा शिकंजा, दूसरी ओर 64 नशा पीड़ितों की बची जिंदगी
डबवाली (20 सितंबर) सीमावर्ती पुलिस जिला डबवाली में नशे के खिलाफ जारी जंग अब केवल छापों और गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं रही है। पुलिस कप्तान जसलीन कौर (IPS) के नेतृत्व में खाकी ने एक बेहद मानवीय और जमीनी मॉडल पेश किया है। पुलिस अब 'सप्लाई चेन' तोड़ने के साथ-साथ नशे के दलदल में फंसे युवाओं को निकालकर उन्हें नया जीवन देने के मिशन पर जुटी है।
पुलिस प्रवक्ता उप-निरीक्षक आनंद कुमार के अनुसार, महज एक सप्ताह के भीतर चलाए गए विशेष डोर-टू-डोर अभियान के तहत डबवाली पुलिस और स्थानीय नशा मुक्ति कमेटियों ने कुल 64 नशा पीड़ितों को पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा है।
घर-घर दस्तक: 31 पीड़ितों को मिला उपचार का सहारा
नशा मुक्ति टीम डबवाली ने बीते सात दिनों में 11 गांवों और 2 वार्डों में सघन सर्वे किया। टीम ने न केवल पीड़ितों को चिन्हित किया, बल्कि 31 लोगों को सीधे अस्पताल और परामर्श केंद्रों के माध्यम से इलाज से जोड़ा। खास बात यह है कि पुलिस इलाज के बाद भी इन परिवारों से लगातार संपर्क बनाकर उनकी स्वास्थ्य प्रगति का फॉलो-अप ले रही है।
39 गांवों और मंडी कालांवाली की कमेटियां बनीं ढाल
नशे को जड़ से उखाड़ने के लिए 39 गांवों और मंडी कालांवाली में पंचायतों के सहयोग से विशेष 'नशा मुक्ति कमेटियां' बनाई गई हैं। इन कमेटियों ने अकेले बीते सप्ताह 33 पीड़ितों को इलाज के लिए तैयार किया। ये कमेटियां युवाओं को खेल, शिक्षा और स्वरोजगार से जोड़कर सुरक्षित भविष्य की दिशा दिखा रही हैं।
"अपराधी नहीं, मरीज समझकर दे रहे नवजीवन"
"हमारा स्पष्ट मानना है कि नशा बेचने वाले अपराधी हैं, जिन पर सख्त कानूनी प्रहार जारी रहेगा। लेकिन नशे की गिरफ्त में आया व्यक्ति पीड़ित है। उसे सजा नहीं, सहहानुभूति, सही इलाज और पुनर्वास की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग, पंचायतों और समाज के सहयोग से ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है।"
— जसलीन कौर (IPS), पुलिस अधीक्षक, डबवाली
गुप्त सूचना दें: पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय
डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर कोई नशा बेचता है या कोई पीड़ित इलाज चाहता है, तो तुरंत सूचना दें।
मानस पोर्टल व हेल्पलाइन: 1933
डबवाली पुलिस हेल्पलाइन: 9138999748
(सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।)
Related Posts
डबवाली पुलिस का दोहरा प्रहार: एक तरफ तस्करों पर कसा शिकंजा, दूसरी ओर 64 नशा पीड़ितों की बची जिंदगी
Reviewed by Dabwali News
on
8:49:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
8:49:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment