health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
नशे के काले कारोबार पर डबवाली पुलिस का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक: फरार सप्लायर समेत 3 मुख्य तस्कर गिरफ्तार, 345 नशीली गोलियां-कैप्सूल जब्त
डबवाली, 08 सितंबर-डबवाली क्षेत्र को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ उतरी डबवाली पुलिस ने नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर (IPS) के कड़े निर्देशों और मार्गदर्शन में चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर फरार चल रहे मुख्य सप्लायर सहित 3 बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम गोलियां तथा 300 नशे में इस्तेमाल होने वाले प्रेगाबलीन कैप्सूल बरामद किए हैं।
गुप्त सूचना पर गांव गंगा में बिछाया जाल:
पुलिस प्रवक्ता उप-निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गांव गंगा में घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। नियमानुसार ली गई तलाशी में आरोपी के पास से 45 प्रतिबंधित गोलियां (अल्प्राजोलम) और 300 नशीले कैप्सूल (प्रेगाबलीन) बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान खुशप्रीत सिंह के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में खुला राज, मुख्य सप्लायर दबोचा:
आरोपी खुशप्रीत सिंह से जब गहनता से पूछताछ की गई, तो उसने नशे की इस खेप के मुख्य सप्लायर का नाम उगला। डबवाली पुलिस ने बिना वक्त गंवाए संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी और मुख्य सप्लायर हरजिंदर सिंह को भी धर दबोचा। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।
8.5 ग्राम हेरोइन मामले में मुख्य तस्कर अमृतपाल गिरफ्तार:
दूसरे बड़े मामले में थाना औढ़ा प्रबंधक उप-निरीक्षक विजय सिंह की टीम ने 8.520 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह को दबोचने में सफलता पाई है। ज्ञात हो कि गत 27 अगस्त 2026 को पुलिस ने गांव औढ़ा से सुखप्रीत सिंह को हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जांच की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने इस गिरोह के सरगना अमृतपाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
एसपी जसलीन कौर की अपील — "पहचान रहेगी गुप्त, 1933 पर दें सूचना"
डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह जंग रुकने वाली नहीं है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अगर आपके आसपास कोई भी व्यक्ति नशे की बिक्री या तस्करी में लिप्त है, तो इसकी सूचना तुरंत सरकार के 'मानस पोर्टल', राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1933 या डबवाली पुलिस के विशेष मोबाइल नंबर 9138999748 पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Related Posts
नशे के काले कारोबार पर डबवाली पुलिस का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक: फरार सप्लायर समेत 3 मुख्य तस्कर गिरफ्तार, 345 नशीली गोलियां-कैप्सूल जब्त
Reviewed by Dabwali News
on
9:16:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
9:16:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...


No comments:
Post a Comment