health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

लायंस क्लब सुप्रीम के निदेशक मंडल की बैठक संपन्न, आगामी प्रकल्पों को लेकर किया विचार विमर्श

डबवाली-लायंस क्लब सुप्रीम मंडी डबवाली के निदेशक मंडल की बैठक प्रधान इंद्रजीत गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। क्लब सचिव डा. विनय सेठी ने ईश वंदना के साथ बैठक का शुभारंभ किया। इसके बाद बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने क्लब द्वारा लगाए गए पिछले सामाजिक प्रकल्पों की समीक्षा की एवं आगामी माह में लगाए जाने वाले प्रकल्पों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
सभी पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रकल्पों को लेकर सुझाव दिए। मुख्य रूप से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाने एवं अगस्त माह के दौरान ही डेंटल चैकअप लगाने का निर्णय लिया। इसके अलावा आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में कुष्ठ आश्रम में आयोजित करने का फैसला हुआ। यहां तिरंगा फहराने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रकल्प फूड फॉर हंगर के तहत कुष्ठ रोगियों में फल वितरण भी किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी समर्थ चावला ने बताया कि बैठक में समयबद्दता का पुरस्कार अमरजीत अनेजा तथा सहभागिता पुरस्कार इंद्रप्रीत मोंगा को दिया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष आशीष मेहता, राजेश मोंगा, संजय कटारिया, अमरजीत सिंह, राजकुमार मिढ़ा, अमरीक गिल, डॉ अश्वनी सचदेवा, सुदेश वर्मा, भूपिंद्र पाहूजा, गुरदीप कामरा, डॉ दीपक पाहूजा, डॉ अश्वनी बत्तरा, इंद्रप्रीत मोंगा व आशीष मेहता (आशु) मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई