health
sports
entertainment
Comments
महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन
डबवाली, 12 अगस्त - राज्य सरकार के निर्देशानुसार महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत एन.एस.एस. यूनिट द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अंजू बाला ने की।
प्राचार्या ने स्वयंसेविकाओं को देशभक्ति का संदेश देते हुए इस प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इस तिरंगा यात्रा को रवाना किया और स्वयंसेविकाओं से अपील की कि वे इस यात्रा के माध्यम से 'हर घर तिरंगा' का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगे के प्रति सच्ची श्रद्धा रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास और शहीदों की अमर गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। तिरंगा रैली के दौरान स्वयंसेविकाओं ने शहर के विभिन्न वार्डों में राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
इस रैली में स्वयंसेविकाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। गगनभेदी नारों और वीर शहीदों को नमन के साथ, इस रैली ने हर गली और मोहल्ले में देशभक्ति का रंग भर दिया।
एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर उषा पूनिया ने बताया कि महाविद्यालय में तिरंगा शपथ का भी आयोजन किया गया, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप हर घर, हर सरकारी दफ्तर, हर गली, और हर नुक्कड़ पर तिरंगा शान से लहराए। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस. प्रभारी डॉक्टर उषा पूनिया की देखरेख में किया गया, जिसमें डॉक्टर सुमन मोंगा, डॉक्टर मनजीत और डॉक्टर निर्मला भी उपस्थित रहीं।
Related Posts
Reviewed by Dabwali News
on
7:00:00 PM
Rating: 5
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
Wikipedia
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment