health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
खतरनाक वायरस 'बिंगोमोड' कर सकता है आपका खाता खाली, खुद को भी उड़ा लेता है -SP विक्रांत भूषण की चेतावनी
सिरसा, 10 अगस्त - पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने साइबर अपराधों से बचने के लिए आम जनता को चेतावनी देते हुए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों ने खतरनाक वायरस 'बिंगोमोड' के जरिए बैंक खातों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। यह वायरस एसएमएस में लिंक के माध्यम से मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर में प्रवेश करता है, और फिर बैंक खातों की जानकारी चुराकर खाता खाली कर देता है। इसके बाद, यह वायरस खुद को भी नष्ट कर देता है, जिसके कारण इसे आत्मघाती मेलवेयर भी कहा जाता है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह वायरस यूजर्स को संदिग्ध लिंक भेजता है, और जैसे ही यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, बिंगोमोड उनके डिवाइस में प्रवेश कर जाता है। यह मेलवेयर न केवल बैंक खातों की जानकारी चुराता है, बल्कि यूजर के मोबाइल को फैक्ट्री रिसेट मोड पर भी ले आता है, जिससे यूजर को समझ नहीं आता कि उनके डिवाइस में क्या हुआ था।
विक्रांत भूषण ने जानकारी दी कि बिंगोमोड एक एंड्रॉइड रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) है, जिसे साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने हाल ही में खोजा है। यह वायरस डिवाइस से धोखाधड़ी से पैसे ट्रांसफर करने में सक्षम है और 40 से अधिक कमांड दूर से प्राप्त कर सकता है। इसका खतरनाक पहलू यह है कि यह वायरस एसएमएस के माध्यम से अन्य डिवाइस में भी फैल सकता है।
पुलिस अधीक्षक ने आम जनता को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक, चाहे वह व्हाट्सएप, ईमेल, या किसी अन्य सोशल साइट पर हो, उसे क्लिक करने से बचें। आधुनिकता और डिजिटलाइजेशन के इस दौर में साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता और सावधानी ही सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार की निजी जानकारी को दूसरों के साथ साझा न करें, क्योंकि ऐसा करने से आप साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
यदि किसी के साथ साइबर ठगी की घटना हो जाती है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करें या फिर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
Related Posts
खतरनाक वायरस 'बिंगोमोड' कर सकता है आपका खाता खाली, खुद को भी उड़ा लेता है -SP विक्रांत भूषण की चेतावनी
Reviewed by Dabwali News
on
7:59:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
7:59:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment