Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

चौटाला में क्रेटा सवार तीन नशा तस्कर दबोचे, गियर बॉक्स में छिपाकर ला रहे थे अफीम
"भागने की कोशिश तो बहुत की, पर 'हंटर' ने ही दे दिया धोखा! श्मशान घाट के पास डबवाली पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ रघुआना का तस्कर दबोचा !देखिए पूरी खबर।
डबवाली पुलिस का बड़ा प्रहार: पंजाब के 3 शातिर चोर काबू, 7 वाहन बरामद; 2 दिन में दूसरा गिरोह ध्वस्त
 डबवाली पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', महिला सप्लायर समेत 3 बड़े नशा तस्कर ढेर!
 शहीदों के जीवन से मिलती है राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा: सिंगला  -शहीदी चौक में गूंजे देश भक्ति के नारे
डबवाली में गूंजी इंकलाब की गूंज, शहीदों की याद में नम हुईं आंखें, "गुरु नानक कॉलेज में गूंजी देशभक्ति की कविताएं, 12 कॉलेजों के बीच हुआ महा-मुकाबला!"
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
सीआईए कालांवाली की बड़ी कार्रवाई... दो नशा तस्कर गिरफ्तार... 14.090 ग्राम हेरोइन बरामद... बाइक के वाइजर में छिपाया था नशा... कालांवाली और फग्गू के रहने वाले हैं तस्कर...
7 साल से फरार अपराधी 'जग्गा' चढ़ा डबवाली पुलिस के हत्थे,8 साल पुराना हिसाब बराबर, अस्पताल में घुसकर किया था हमला
 जेल की सलाखें भी नहीं बचा पाईं! 7.800 ग्राम हेरोइन तस्करी का मुख्य सप्लायर काबू; सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर उठाया

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

चौटाला में क्रेटा सवार तीन नशा तस्कर दबोचे, गियर बॉक्स में छिपाकर ला रहे थे अफीम

डबवाली, 25 मार्च सूबे को नशा मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को दोहराते हुए डबवाली पुलिस ने नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए जारी विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी चौटाला पुलिस ने तत्परता और खुफिया तंत्र की सटीक जानकारी के आधार पर गांव चौटाला क्षेत्र से एक लग्जरी कार (क्रेटा) में सवार तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 ग्राम नशीली अफीम बरामद की है, जिसे बेहद शातिर तरीके से कार के गियर बॉक्स के पास छिपाकर रखा गया था।

गुप्त सूचना पर घेराबंदी, भागने की कोशिश नाकाम मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए चौटाला चौकी प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि नशे के काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एएसआई बेअंत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मंगलवार (24.03.2026) को गश्त पर थी। टीम को मुखबिर खास से विश्वसनीय सूचना मिली कि राजस्थान की ओर से एक क्रेटा कार में संदिग्ध लोग नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने गांव चौटाला में संगरिया नाका पर तुरंत नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

कुछ ही देर में संगरिया की तरफ से एक संदिग्ध क्रेटा कार आती दिखाई दी। नाके पर पुलिस बल को तैनात देख कार चालक ने घबराहट में गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन, सतर्क पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कार को रोक लिया और उसमें सवार तीनों युवकों को काबू कर लिया।

गियर बॉक्स के पास मिली अफीम, राजस्थान कनेक्शन उजागर पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर कार चालक ने अपनी पहचान नरेंद्र कुमार उर्फ टोनी पुत्र सतपाल, निवासी फरसेवाला (जिला गंगानगर, राजस्थान) के रूप में बताई। वहीं, कार में सवार अन्य दो युवकों ने अपना नाम प्रवीण कुमार पुत्र विजय सिंह, निवासी भारूखेड़ा (सिरसा) और मनीष कुमार उर्फ मोनू पुत्र रामजीलाल, निवासी आसाखेड़ा (सिरसा) बताया।

संदेह के आधार पर जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नियमों के तहत कार की गहन तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम हैरान रह गई। नशा तस्करों ने अफीम को छिपाने के लिए शातिर दिमाग लगाया था। कार के गियर बॉक्स के पास बनी एक जगह में पारदर्शी पन्नी में छिपाकर रखी गई 22 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत अफीम और तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार को कब्जे में ले लिया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, आज कोर्ट में पेशी चौटाना चौकी प्रभारी ने बताया कि बरामदगी के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS एक्ट) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी। रिमांड के दौरान आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह अफीम कहाँ से लाए थे और आगे किसे सप्लाई करनी थी। पुलिस को इस नेटवर्क में अन्य बड़े मगरमच्छों के शामिल होने की आशंका है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई