Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

 जब अचानक बाजार में पैदल निकलीं IPS जसलीन कौर: दुकानदारों से पूछा हाल, कहा— 'CCTV आपका नहीं, सुरक्षा का प्रहरी है'
सूरज निकलने से पहले डबवाली पुलिस का महा-ऑपरेशन; घुकांवाली व डबवाली में तस्करों के ठिकाने घेरे, फरार सप्लायर दबोचे
सरकारी स्कूल के 'सुपर-50' का कमाल: डबवाली के 13 होनहारों ने 10वीं में गाड़े झंडे, 90% से ज्यादा अंक लाकर दिखाया दम
 सैकड़ों कुर्बानियों के पश्चात मिला है आजादी का यह पावन पर्व: संदीप चौधरी  -शहीदी चौक में तिरंगा फहराने की रस्म अदा की
 डबवाली के गिदड़खेड़ा के लाल का पंजाब पुलिस में बढ़ा कद: DSP से SP प्रमोट हुए बूटा सिंह गिल, पटियाला में संभालेंगे नई कमान
डबवाली पुलिस का नशा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 4 आरोपी पकड़े  चौटाला व भारूखेड़ा क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई; करीब 23 ग्राम हेरोइन, कार और मोटरसाइकिल जब्त
 डबवाली में 'नशे के तस्करों' पर पुलिस का बुलडोजर प्रहार: 573 गिरफ्तार, 3.36 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, 31 पीड़ितों ने छोड़ी दलदल
   सावन की फुहार के बीच झूले, गुलगुले और डीजे की धुन: भारूखेड़ा में तीज पर झूम उठीं महिलाएं
कैंपस में चुनावी बिगुल: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वाइस प्रेसिडेंट के लिए विपुल भादू और DAV में प्रेसिडेंट पद पर अभय संधु ISO के चेहरे
डबवाली में दरिंदगी: घर में घुसकर नाबालिग से मारपीट और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त चेतावनी

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी, सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा : चेयरमैन रोहताश जांगड़ा

डबवाली में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण कर ली मार्च पास्ट की सलामीडबवाली, 15 अगस्त। डबवाली के श्री गुरु गोबिंद सिंह खेल परिसर में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रोहताश जांगड़ा ने कहा कि आज का दिन देश के उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें लाखों वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान से मिली है और नई पीढ़ी का दायित्व है कि वह देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों और शहीदों की धरती है। इन सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली। असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और तेजस्वी नेतृत्व ने अंतत: 1947 में देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाई।
उन्होंने कहा कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति अपनी अटूट आस्था के बल पर भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। यह हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा है जिसने इस भारत देश को एक सशक्त, मजबूत, लोकतांत्रिक देश के रुप में स्थापित किया है।
समारोह में पुलिस एवं विभिन्न टुकडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के गौरव को प्रदर्शित किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर मुख्यातिथि ने स्वतंत्रता सैनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया। इनमें स्वतंत्रता सेनानी लूणा राम, भूपिंद्र सिंह गंगा, इकबाल सिंह शांत पुत्र स्व. श्री गुरदेव सिंह शांत, महेंद्र कौर पत्नी स्व. जसवंत सिंह, यादविंद्र सिंह पौत्र स्व. श्री मघर सिंह, तार कौर पत्नी स्व. श्री नंद सिंह, परमजीत यादव पुत्री स्व. श्री बुधराम यादव, हरबंश सिंह पौत्र श्री जगीर सिंह, कर्ण गर्ग पौत्र श्री रूलदू राम, हरमेल सिंह पुत्र श्री महेंद्र सिंह, पंकज शर्मा पौत्र श्री वैद राम दयाल शर्मा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, एसडीएम डा. वेद बैनीवाल, तहसीलदार सुनील कुमार, बीईओ राजेंद्र जाखड़ा, चेयरमैन सतीश जग्गा, बलवान जांगड़ा, विजयंत शर्मा, बूटा सिंह, सुनील जिंदल, मुकेश बंसल, मोहिंदर बंसल, चाणक्य पारीक, अमित महला, विकाश शर्मा, विनेश छाबड़ा, संदीप कुमार, नवदीप नेहरू, रवि सुथार सहित भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई