Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

 जब अचानक बाजार में पैदल निकलीं IPS जसलीन कौर: दुकानदारों से पूछा हाल, कहा— 'CCTV आपका नहीं, सुरक्षा का प्रहरी है'
सूरज निकलने से पहले डबवाली पुलिस का महा-ऑपरेशन; घुकांवाली व डबवाली में तस्करों के ठिकाने घेरे, फरार सप्लायर दबोचे
सरकारी स्कूल के 'सुपर-50' का कमाल: डबवाली के 13 होनहारों ने 10वीं में गाड़े झंडे, 90% से ज्यादा अंक लाकर दिखाया दम
 सैकड़ों कुर्बानियों के पश्चात मिला है आजादी का यह पावन पर्व: संदीप चौधरी  -शहीदी चौक में तिरंगा फहराने की रस्म अदा की
 डबवाली के गिदड़खेड़ा के लाल का पंजाब पुलिस में बढ़ा कद: DSP से SP प्रमोट हुए बूटा सिंह गिल, पटियाला में संभालेंगे नई कमान
डबवाली पुलिस का नशा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 4 आरोपी पकड़े  चौटाला व भारूखेड़ा क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई; करीब 23 ग्राम हेरोइन, कार और मोटरसाइकिल जब्त
 डबवाली में 'नशे के तस्करों' पर पुलिस का बुलडोजर प्रहार: 573 गिरफ्तार, 3.36 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, 31 पीड़ितों ने छोड़ी दलदल
   सावन की फुहार के बीच झूले, गुलगुले और डीजे की धुन: भारूखेड़ा में तीज पर झूम उठीं महिलाएं
कैंपस में चुनावी बिगुल: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वाइस प्रेसिडेंट के लिए विपुल भादू और DAV में प्रेसिडेंट पद पर अभय संधु ISO के चेहरे
डबवाली में दरिंदगी: घर में घुसकर नाबालिग से मारपीट और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त चेतावनी

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

हिंदी साहित्य सदन में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ का भव्य आयोजन; मुख्य अतिथि लीलाधर शर्मा बोले- 'शहीदों के त्याग व बलिदान से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं'

डबवाली = देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा शनिवार को हिंदी साहित्य सदन परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे राष्ट्रभक्ति के माहौल और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लीलाधर शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित प्रबुद्धजनों ने राष्ट्रगान गाकर देश की आज़ादी के अमर पुरोधायों को याद किया।

मुख्य अतिथि लीलाधर शर्मा ने अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। अनगिनत वीरों और स्वाधीनता सेनानियों की कुर्बानियों व कड़े संघर्ष की बदौलत ही भारत को आज़ादी का चिराग नसीब हुआ था। उन्होंने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में तेज़ी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और हमारा दायित्व है कि हम देश की अखंडता को बनाए रखें। लीलाधर शर्मा ने सभी ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए।
कर्तव्यनिष्ठा ही देशप्रेम का सच्चा प्रमाण: लेफ्टिनेंट शशिकांत

संघ के महासचिव लेफ्टिनेंट शशिकांत शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी की रक्षा करना और राष्ट्रध्वज 'तिरंगे' के सम्मान की आन-बान-शान बनाए रखना हर नागरिक का पहला धर्म है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी और जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करे। इसके साथ ही उन्होंने मांग उठाई कि केंद्र व राज्य सरकार को देश के वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर उचित सम्मान, सुविधाएं व अधिकार देने चाहिए ताकि जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
गणमान्य नागरिकों ने साझा किए संस्मरण

कार्यक्रम में रिटायर्ड एजीएम परमजीत कोचर तथा रिटायर्ड प्रिंसिपल सुरजीत सिंह बरजोत ने भी उपस्थित जनसमूह के सामने विचार रखे। उन्होंने आज़ादी के दौर के संघर्षों और शहीदों की गाथाओं को याद करते हुए युवाओं से देशभक्ति की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रमेश शर्मा, मदन लाल, देवेंद्र शर्मा, भीम सैन, महेश नारंग, प्रेम नाथ खुराना, प्रभु दयाल मेहता, वीरेंद्र जोशी, सतीश सिडाना, मलकीत सिंह, बृज लाल सिंगला, डॉ. बीर चंद गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक व संघ के सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई