health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
कानून के शिकंजे में आया 6 साल से चकमा दे रहा चोर: डबवाली पुलिस ने भगोड़े 'बेल जम्पर' अमृतपाल को दबोचा,
डबवाली, 21 सितंबर। अदालत की तारीखों और पुलिस की आंखों में पिछले छह वर्षों से धूल झोंक रहे एक शातिर बेल जम्पर को आखिरकार डबवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) जसलीन कौर (IPS) के कड़े निर्देशों और मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत डबवाली पीओ (भगोड़ा) स्टाफ को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है, जो वर्ष 2020 में दर्ज चोरी के एक आपराधिक मामले में जमानत मिलने के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में 2020 में चोरी की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। जमानत मिलने के बाद आरोपी अदालत में पेश होने की बजाय गायब हो गया। माननीय अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बाद भी जब वह हाजिर नहीं हुआ, तो न्याय प्रक्रिया का उल्लंघन करने पर उसे अदालत द्वारा 'बेल जम्पर' (भगोड़ा) घोषित कर दिया गया।
तकनीकी निगरानी और बिछाया जाल:
पीओ स्टाफ डबवाली के प्रभारी एएसआई कल्याण सिंह की अगुवाई में गठित विशेष पुलिस टीम पिछले काफी समय से आरोपी पर नजर रखे हुए थी। पुलिस की ओर से मैनुअल इंटेलिजेंस के साथ-साथ साइबर और तकनीकी निगरानी का कड़ा जाल बिछाया गया था। जैसे ही आरोपी की सटीक लोकेशन का इनपुट मिला, एएसआई कल्याण सिंह की टीम ने तुरंत छापेमारी कर उसे धर दबोचा। आरोपी को नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एसपी डबवाली का कड़ा संदेश:
"कानून की गिरफ्त से कोई भी अपराधी लंबे समय तक भाग नहीं सकता। बेल जम्परों और भगोड़ों के खिलाफ डबवाली पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी बिना रुके जारी रहेगी। जो भी कानून के साथ खिलवाड़ करेगा, उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।"
Related Posts
कानून के शिकंजे में आया 6 साल से चकमा दे रहा चोर: डबवाली पुलिस ने भगोड़े 'बेल जम्पर' अमृतपाल को दबोचा,
Reviewed by Dabwali News
on
8:46:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
8:46:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment