health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
डबवाली अनाज मंडी में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का दौरा: खाद की कमी नहीं होने देंगे, समस्याओं के समाधान का भरोसा
डबवाली: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को डबवाली की नई अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीफ फसलों की खरीद व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और सीधे तौर पर किसानों, मजदूरों तथा आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अन्नदाता को अपनी उपज बेचने में किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
डीएपी और यूरिया खाद की किल्लत को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कृषि मंत्री ने कड़ा संदेश दिया कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। किसानों की मांग और जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
चेयरमैन सतीश जग्गा के आवास पर मंथन
मंडी दौरे से पहले सुबह कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा के निवास पर पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान खरीफ सीजन की खरीद व्यवस्था, मंडियों की बुनियादी जरूरतों और क्षेत्र के विकास कार्यों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
धान खरीद सीमा बढ़ाने और सब-यार्ड के लिए आभार
मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा ने धान की प्रति एकड़ खरीद सीमा बढ़ाने पर सहमति देने के लिए कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही, उन्होंने अबूबशहर सब-यार्ड को आधिकारिक तौर पर 'किन्नू मंडी' के रूप में अधिसूचित करने और अबूबशहर तथा चौटाला सब-यार्ड में विकास कार्यों को मंजूरी मिलने पर सरकार का धन्यवाद किया।
तीन नए खरीद केंद्रों और जलभराव का मुद्दा गरमाया
चर्चा के दौरान चेयरमैन सतीश जग्गा ने पन्नीवाला मोरिका, बनवाला और मांगेआना के नए खरीद केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं के आभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मंत्री के संज्ञान में लाया कि इन केंद्रों पर प्लेटफार्म कच्चे हैं और चारदीवारी न होने से सुरक्षा व रखरखाव की समस्या है। उन्होंने तीनों केंद्रों पर पक्के प्लेटफार्म और चारदीवारी निर्माण के लिए तुरंत बजट जारी करने की मांग की।
इसके अलावा, बी-ब्लॉक मंडी के निचले हिस्से में जलभराव की गंभीर समस्या पर भी गंभीर चर्चा हुई। चेयरमैन ने बताया कि बरसात के दिनों में जलभराव के कारण खरीद और उठान कार्य बुरी तरह प्रभावित होता है, इसलिए इसका स्थायी समाधान बेहद जरूरी है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने इन सभी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भरोसा दिया।
प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, एसडीएम योगेश दिलहौर, डीएसपी डबवाली योगेश कटारिया, डीएमईओ राहुल कुंडू, भाजपा जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा, विजय वधवा, राजप्रीत सिंह मांगेआना, मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष अमीलाल पारीक, सचिव अजय सिंह, सुनील कुमार, कृष्ण चौहान, गगनदीप आसाखेड़ा, विज्योंत शर्मा, पंकज ढींगरा, जसवंत जाखड़, डॉ. रमेश, पार्षद मनीष मोंगा, विकास शर्मा, कृष्ण कामरा, हंसराज लखोत्रा, विनेश छाबड़ा, संदीप गर्ग, जगत नारायण शर्मा, संदीप कौशल, शाम लाल गंगा, अजैब भाटी, संदीप चावला, भरत मुन्नावाली, जगदीश माहिर, संयम जिंदल, नंदलाल, कृष्ण किनिया, नीरज जिंदल, परमजीत जोतांवाली, अश्विनी बांसल, संदीप सिंगला, महावीर डूडी, मेनपाल वर्मा सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Related Posts
डबवाली अनाज मंडी में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का दौरा: खाद की कमी नहीं होने देंगे, समस्याओं के समाधान का भरोसा
Reviewed by Dabwali News
on
8:23:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
8:23:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment