प्रेम प्रसंग के चलते रंजिशन हुए झगड़े में एक की मौत
डबवाली न्यूज़
उपमंडल के गांव चौटाला में बीती सायं मेन बाजार में रंजिशन हुए झगड़े में एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित बताया जा रहा है। मृतक की पहचान गांववासी 19 वर्षीय पवन कुमार पुत्र धर्मपाल के तौर पर हुई है।
पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौटाला चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए ब्यान में मृतक के बड़े भाई संदीप कुमार के मुताबिक शाम करीब 5-6 बजे उसका भाई पवन व इंद्राज पुत्र मोहन मेन बाजार चौटाला से होकर घर जा रहे थे कि जैसे ही यह दोनों लीलू राम पंडित की दुकान के पास पहुंचे, उस समय मैं भी उसी दुकान पर सामान लेने आया था उसी समय वहां पर जीत राम पुत्र नौरंग तथा अमित उर्फ मीतू पुत्र राजपाल दो तीन अन्य व्यक्तियों के साथ आए जिनको वह नहीं जानता। इन सभी ने मेरे भाई पवन कुमार को घेर लिया और जीत राम ने चाकू, अमित उर्फ मीतू ने लाठी तथा अन्य व्यक्तियों ने थप्पड़ आदि मारकर गंभीर तौर पर घायल कर दिया। उन्होंने बड़ी मुश्किल से हमलावरों से छुड़वाया और चौटाला के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डबवाली रैफर कर दिया। पुलिस को सूचित किया तब तक सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। संदीप कुमार ने बताया कि जब वह डबवाली सामान्य अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने जांच उपरांत पवन को मृत घोषित कर दिया। संदीप कुमार के अनुसार उसके भाई पवन का आरोपी की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। उसी की रंजिश रखते हुए जीत राम व अमित उर्फ मीतू आदि ने मिलकर उसके भाई पर वार किए और हमले में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संदीप के ब्यान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 148,149, 302 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

No comments:
Post a Comment