health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

लाखों रुपए की एक किलोग्राम अफीम बरामद, कार सवार व्यक्ति काबू

डबवाली न्यूज़ डेस्क 
सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान गांव चौटाला क्षेत्र से कार सवार एक व्यक्ति को लाखों रुपए की एक किलोग्राम अफीम के साथ काबू किया है । पकड़े गए व्यक्ति की पहचान धर्मेंद्र कुमार उर्फ डब्बू पुत्र शिव कुमार निवासी वार्ड नंबर 12 रेलवे कॉलोनी संगरिया के रूप में हुई है । इस संबंध में जानकारी देते सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया की सीआईए डबवाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक चरणजीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान गांव चौटाला क्षेत्र में मौजुद थी । इसी दौरान सामने से आ रही कार को शक की बिनाह पर रोक कर कार की तलाशी लेने पर उक्त कार की ड्राइवर सीट के नीचे से एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई । पकडे गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमाण्ड़ पर लिया जावेगा और रिमाण्ड़ अवधि के दौरान अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
Source Link -Press Release

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई