health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
हल्की बारिश के बाद ठंड ने दी दस्तक,मौसम में दिखा परिवर्तन
डबवाली न्यूज़ डेस्क
शहर में हुई हल्की बारिश के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है। बारिश के चलते रविवार को मौसम में भी परिवर्तन दिखा। दिन भर ठंड का अहसास होता रहा। सूर्य देव के दर्शन भी ठीक से नहीं हो पाए। सुबह व शाम को लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड ओर बढ़ेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर मौसम में आए बदलाव के कारण लोग ठंड से बचाव में जुट गए। इस मौसम का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ता है। बुजुर्गों को भी इस मौसम में बीमारियों का खतरा अधिक होता है। ज्यादा गर्म या ठंडी चीजों का प्रयोग करने से जुकाम, बुखार, इंफेक्शन शुरू हो जाती है। वहीं बारिश के बाद पटाखों व पराली के धुएं से भी छुटकारा मिलेगा। शनिवार रात से ही बिगड़े मौसम ने रविवार सुबह से ही सर्दी का एहसास करा दिया। पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही। आम तौर पर नवंबर को ठंड का महीना ही माना जाता है। बावजूद इसके पिछले कुछ बरसों से नवंबर में कोई विशेष ठंड नहीं पड़ती है। इसके चलते 15 नवंबर के आसपास हाफ स्वेटर पहनने लायक सर्दी ही होती रही है। इस बार मौसम के मिजाज समय से कुछ पहले ही बिगड़े नजर आए। शनिवार देर रात बादलों ने हलचल करनी शुरु कर दी थी। रविवार दोपहर बाद बादलों ने गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदाबादी हुई। कुछ समय तक रुक रुक बारिश होती रही। बारिश के बाद रविवार से ही लोग हाफ स्वेटर पहने नजर आए। दोपहिया वाहनों पर जाने वाले अधिकतर लोग स्वेटर या हाफ जैकेट पहने हुए नजर आए। दूसरी तरफ वायरल से बचने के लिए चिकित्सीय इलाज करवाने के साथ ही भाप का प्रयोग करें। एक साफ खुले बरतन में पानी उबालकर सिर पर कपड़ा ढक लें व नाक से भांप लेते हुए मुंह से छोडें। चिकित्सकों की माने तो करीब 10 मिनट यह प्रकिया अपनाएं। इससे अदंरूनी कीटाणु नष्ट होने के साथ-साथ बीमारी से भी राहत मिलती है।
Source Link - Winter knocked after rain,temperature fall down
Related Posts
हल्की बारिश के बाद ठंड ने दी दस्तक,मौसम में दिखा परिवर्तन
Reviewed by DabwaliNews
on
8:18:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
fv
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसम...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment