health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला डबवाली हलके पर हुए मेहरबान,ग्रामीण व शहरी इलाके में पेयजल सुधारीकरण हेतु करोड़ों की राशि की मंजूर : सर्वजीत मसीतां
Dabwalinews.com
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश के समूल विकास के लिए कृतसंकल्प हैं और इसी कड़ी में डबवाली विधानसभा क्षेत्र के विकास को मुख्य रूप से तरजीह दी जा रही है। यह शब्द सोमवार को जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह मसीतां ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने पूरे हरियाणा को देश में विकास के क्षेत्र में मॉडल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया हुआ है और इसी दृष्टि से पूरे हरियाणा में तेजी से विकास कार्यों को करवाया जा रहा है। विकास की इस पगडंडी पर दौड़ते हुए उनके गृहजिला सिरसा के उपमंडल डबवाली के समग्र विकास को भी उन्होंने अपनी प्राथमिकता बनाया हुआ है। विकास की इसी सीढ़ी पर ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने व उसके सुधारीकरण हेतु करोड़ों रुपए की राशि मंजूर की है। उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त कार्य करवाया जाएगा। सर्वजीत मसीतां ने बताया कि गांव अहमदपुर दारेवाला , बिज्जूवाली से चककफरीदपुर तक 58.70 लाख , गांव बनवाला में 80.65 लाख , गांव जगमालवाली व आसपास की ढाणियों हेतु 139.18 लाख व गांव जलालआना हेतु 118.27 लाख की राशि पेयजल सुधारीकरण हेतु मंजूर की गई है। मसीतां ने कहा कि इससे पूर्व भी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने डबवाली हलके के उत्तरोत्तर विकास के लिए करोड़ों रुपए की लागत से सड़कों को पहले भी निर्मित करवाया था। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु डबवाली को करीब 29.19 करोड रूपए की लागत की सौगात दी है। मसीतां ने बताया कि इस परियोजना के तहत् डबवाली शहर के दोनों वॉटर वर्क्स का नवीनकरण करने के साथ साथ दो बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण एवम् पेयजल पाइप लाइन को दुरुस्त किया जायेगा ताकि पीने के पानी की समस्या का समाधान हो सके। इसके अलावा साथ ही हलकावासियों के लाभ के लिए कई अन्य जनहितकारी परियोजनाओं को भी अमलीजामा पहनाया जाएगा जो भविष्य में पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को लाभान्वित करेगा। सर्वजीत मसीतां ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कहने की बजाए करने में ज्यादा विश्वास करते है वरना कुछ नेता तो उनके द्वारा किये गए कामों व जारी ग्रांटों को कॉपी पेस्ट कर श्रेय लेने का प्रयास करते है।
Labels:
Political
Related Posts
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला डबवाली हलके पर हुए मेहरबान,ग्रामीण व शहरी इलाके में पेयजल सुधारीकरण हेतु करोड़ों की राशि की मंजूर : सर्वजीत मसीतां
Reviewed by Dabwali News
on
7:30:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
7:30:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment