health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
आर्य समाज द्वारा दीपावली व महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर हवन यज्ञ आयोजित
डबवाली।
शहर के आर्य समाज की ओर से दीपावली एवं महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को सुबह साढ़े 9 बजे वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन यज्ञशाला में अध्यक्ष एसके आर्य के सानिध्य में किया गया।जिसमें यज्ञब्रह्मा का दायित्व आर्य समाज के प्रचार प्रमुख विजय कुमार शास्त्री ने निभाया जबकि मुख्य यजमान के तौर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता अमितराज मेहता ने आहुतियां डाली। यज्ञ ब्रह्मा विजय कुमार शास्त्री ने स्वामी दयानंद सरस्वती जी के निर्वाण दिवस एवं प्रभु श्रीराम के अयोध्या वापिसी और अयोध्यावासियों के उमंग को दर्शाती दीपावली पर्व के बारे में विस्तृत चर्चा की। तदोपरांत आर्य समाज की महिला प्रमुख नीलम राय व कोषाध्यक्ष व सम्पत्ति अधिकारी भारत मित्र छाबड़ा ने ऋषि दयानंद एवं प्रभु श्रीराम को समर्पित सुंदर-सुंदर भजनों से समां बांध दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. रामफल आर्य, राज कुमार गर्ग लोहेवाले, हनुमान आर्य, तनिषक मेहता सहित अन्य ने आहुतियां डाली। कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ के बाद प्रसाद वितरित किया गया। संस्था अध्यक्ष एसके आर्य ने बताया कि रात्रि में भारत मित्र छाबड़ा, श्लोक आर्य व डॉ. रामफल आर्य द्वारा यज्ञशाला में दीपमाला की गई।
Related Posts
आर्य समाज द्वारा दीपावली व महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर हवन यज्ञ आयोजित
Reviewed by DabwaliNews
on
2:00:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
fv
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसम...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment