health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

लायंस क्लब डबवाली सुप्रीम ने नव वर्ष 2022 के उपलक्ष्य में लेबर चौक में कढ़ी-चावल का लंगर लगाया

Dabwalinews.com
डबवाली- लायंस क्लब डबवाली सुप्रीम ने नव वर्ष 2022 के उपलक्ष्य में मेन बाजार रेलवे फाटक के नजदीक स्थित लेबर चौक में कढ़ी-चावल का लंगर लगाया व आगामी वर्ष में सबके लिए सुख समृद्धि की कामना की।
सुप्रीम सदस्यों ने अपनी पत्नियों के साथ प्रधान डॉ अश्वनी सचदेवा व डा. स्वाति सागर सचदेवा के नेतृत्व में लेबर चौक में प्रकल्प लगाकर मजदूर वर्ग के लोगों में कढ़ी चावल का लंगर वितरित करते हुए पुण्य कमाया। इसके अतिरिक्त वहां से गुजरने वाले राहगीरों में भी कढ़ी चावल का लंगर बांटा गया। प्रधान डा. अश्विनी सचदेवा ने बताया कि लायंस क्लब सुप्रीम द्वारा हर साल नव वर्ष के आगमन पर लेबर चौक में कढ़ी चावल का लंगर आयोजित किया जाता है। यह सेवा प्रकल्प लगाकर सुप्रीम सदस्य पूरा वर्ष सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में लायंस क्लब सुप्रीम द्वारा अधिक से अधिक सामाजिक प्रकल्प लगाकर मानव सेवा के कार्यों को गति दी जाएगी। इस अवसर पर पंजाबी साहित्यकार रमेश सेठी, रंग कर्मी संजीव शाद, सतीश जग्गा, रवि मोंगा, नरेश सेठी, सुमित अनेजा, गुरदीप कामरा-सुमन कामरा, डा. कुणाल सेठी, गिफ्टी गिल-प्रीत गिल, पवन गर्ग- पंकज गर्ग, संजीव गर्ग-नीरु गर्ग, संजय कटारिया-अनु कटारिया, सुनील सिंगला-ज्योति सिंगला, विपिन अरोड़ा-किरण अरोड़ा, नरेश गुप्ता-प्रवीण गुप्ता, इंद्रजीत गर्ग-आशा गर्ग, मुकेश कामरा-सुधा कामरा, राजकुमार मिढ़ा, समर्थ चावला, इंद्रप्रीत सिंह मोंगा, अमरजीत अनेजा, सुरेश नागपाल, मुकेश गोयल, प्रेम सिंह सेठी, प्रवीण सिंगला सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Source Link - Lions Club Dabwali Supreme anchored Kadhi-rice in Labor Chowk to celebrate New Year 2022

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई