डबवाली के समाजसेवी खुशी मोहम्मद स्नेकमैन को रक्तदान क्षेत्र व जीव रक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित
डबवाली-राजस्थान के गुमानपुरा (कोटा) में स्थित पंजाब सभा भवन में आयोजित कोटा प्राइड 2022 राष्ट्रीय कॉन्फ्रेस में डबवाली के समाजसेवी खुशी मोहम्मद स्नेकमैन को रक्तदान क्षेत्र व जीव रक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।उन्हें कार्यक्रम के मुख्यातिथि कोटा नगर निगम मेयर राजीव अग्रवाल, समाजसेवी अमित धारीवाल और ह्यूमन सोशल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सचिन सिंगला ने कोटा प्राइड अवार्ड 2022 देते हुए सम्मान दिया। कार्यक्रम में देश भर से पहुंचे 101 संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरुप एक स्मृति चिह्न व राजस्थानी पगड़ी पहनाई गई। इसके अतिरिक्त कोटा की जीव रक्षा टीम ने भी डबवाली से कोटा पहुंचे स्नेकमैन खुशी मोहम्मद को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कोटा से लौटकर मंगलवार को स्नेकमैन खुशी मोहम्मद ने बताया कि उन्हें यह राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान मिलने पर बहुत खुशी हुई है। वास्तव में यह सम्मान उन सभी रक्तदाताओं व अन्य सहयोगियों का है जो दिन रात देखे बिना किसी भी समय रक्तदान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। जब भी किसी मरीज को रक्त की जरुरत होती है तो वे सक्रिय रक्तदाताओं से संपर्क कर मरीज को जल्द से जल्द रक्त उपलब्ध करवाने का प्रयास करता हैं। इसके अलावा वह खुद भी 17 बार रक्तदान व 8 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। इसके अलावा जीवों की रक्षा करना भी उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड देने के लिए ह्यूमन सोशल फाउंडेशन, कोटा के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया।
No comments:
Post a Comment