health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

लायंस क्लब सुप्रीम ने कबीर बस्ती जरूरतमंद बच्चों में गर्म जर्सियां व जुराबें वितरित की

Dabwalinews.com
डबवाली- लायंस क्लब डबवाली सुप्रीम ने कबीर बस्ती में प्रतिमा मुरेजा द्वारा कबीर बस्ती में संचालित निशुल्क शिक्षा केंद्र में जाकर वहां पढ़ रहे जरूरतमंद बच्चों में गर्म जर्सियां व जुराबें वितरित की।क्लब प्रधान डा. अश्विनी सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओं ने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई कर जीवन में उच्च मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया।संबोधन में डा. स्वाति सागर सचदेवा ने कहा कि बचपन बिल्कुल निश्छल होता है, इसे जिस दिशा में मोड़ दिया जाए उसी दिशा में मुड़ जाता है। हर बच्चे में कोई ना कोई प्रतिभा होती है, बस उसे निखारने की जरुरत होती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे खूब मेहनत करें और जीवन में जो वो बनना चाहते हैं, वह बनकर दिखाएं। उन्होंने बस्ती में शिक्षा केंद्र चलाकर जरूरतमंद बच्चों को दिशा देने के कार्य के लिए प्रतिमा मुरेजा की खूब सराहना की। वहीं, गुरदीप कामरा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। जो बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं वह इतनी मेहनत करें कि भविष्य में उच्च पदों पर आसीन होकर देश का नाम रोशन करें। सुधा कामरा ने बच्चों से कहा कि केंद्र में पढ़ रहे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपना सामान्य ज्ञान भी बढ़ाएं। खासकर लड़कियां खुद को ज्यादा मजबूत बनाएं ताकि आगे जाकर वे महिलाओं के जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनें। उनके अलावा लायंस क्लब संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश जग्गा, गुरदीप कामरा, पंजाबी लेखक रमेश सेठी, पत्रकार रवि मोंगा व अन्य लोगों ने भी विचार रखे व निशुल्क शिक्षा केंद्र चलाने के लिए प्रतिमा मुरेजा व उनके सहयोगियों अभिषेक व सुखजिंद्र सिंह की खूब सराहना की। सभी ने बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए जीवन में उच्च मुकाम हासिल करने का आशीर्वाद दिया। भजन गायक केके निराला ने एक गीत के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया। मंच संचालन गुरदीप कामरा ने बखूबी निभाया। प्रकल्प प्रमुख सुमन कामरा व नीरजा सेठी की देखरेख में बच्चों को जर्सी वितरण किया गया।अंत में क्लब की और से प्रतिमा मुरेजा सेठी, उनके पति नवगीत सेठी व अन्य सभी सहयोगियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतिमा मुरेजा ने बताया कि वर्ष 2017 में यह शिक्षा केंद्र शुरू किया गया था व इस समय करीब 40 बच्चे यहां पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सभी बच्चों को उनके स्कूल समय के बाद निशुल्क पढाई करवाते हुए उनके शिक्षा स्तर को सुधारने का प्रयास किया जाता है ताकि ये बच्चे भी प्रतियोगिता के इस दौर में अन्य बच्चों से मुकाबला कर सकें। सुप्रीम प्रधान डा. अश्विनी सचदेवा ने सभी का धन्यवाद किया व विश्वास दिलाया कि सुप्रीम द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक प्रकल्प लगाए जाएंगे। इस अवसर पर मुकेश कामरा, डा. विनय सेठी, इंदू मुरेजा, लवगीत सेठी, नरेश सेठी, सुमित मिढ़ा, सुमित अनेजा, गिफ्टी गिल-प्रीत गिल, पवन गर्ग- पंकज गर्ग, अनु कटारिया, ज्योति सिंगला, नरेश गुप्ता-प्रवीण गुप्ता, इंद्रजीत गर्ग-आशा गर्ग, मुकेश कामरा, राजकुमार मिढ़ा, निधि चावला, सीमा वर्मा, सुपर्णा चुघ व अन्य क्लब सदस्य मौजूद थे।
Source Link - Lions Club Supreme distributed hot jerseys and socks to needy children in Kabir Basti



No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई