Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

 डबवाली अस्पताल लूटकांड: पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार आरोपियों की पहचान
 पुलिस चौंकी गोल बाजार ने जिंदल अस्पताल में हुई लुट के मामले में एक आरोपी को किया काबू
डबवाली स्थित जीडी जिंदल अस्पताल में डकैती 15 लाख रुपए कैश और 15 तोले सोने के जेवर लेकर हुए फरार
डबवाली के नया राजपुर गांव में लाखों के गहनों की चोरी: रात को बारिश में खुला चोरी का राज
डबवाली में बठिंडा रोड स्थित निजी स्कूल में अनियमितताओं पर हंगामा
डबवाली को जिला बनाने पर विवाद: बड़ागुढ़ा, रोड़ी और कालांवाली के 44 गांवों ने जताया विरोध
किड्स किंगडम कॉन्वेंट स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेट्स का विशेष भाषण कार्यक्रम
महिला मुख्य सिपाही अंजना सहायक सब इंस्पैक्टर पदोन्नत, SP श्रीमति दीप्ति गर्ग  ने कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई
डबवाली में बड़ी कार्रवाई: सीआईए कालांवाली और डबवाली पुलिस ने पकड़ा 154 किलो डोडा पोस्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
 पुलिस अधीक्षक ने की पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

मंहगाई व बेरोजगारी चर्म पर है, बीजेपी से लोग तंग हो चुके है, अब बदलाव आएगा: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सिरसा में कुमारी सैलजा के पक्ष में निकाला रोड़ शो, उमड़ा जनसैलाब

पहली बार सिरसा आई प्रियंका गांधी को देखने के लिए पहुंचे लोगों में दिखी उत्सुकता

लोगों ने ढोल नगाड़ों व फूलों की वर्षा कर किया प्रियंका गांधी का स्वागत

प्रियंका गांधी के रोड शो ने बढाया कार्यकर्ताओं का हौसला

सिरसा, 23 मई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं फायर ब्रांड नेत्री प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार थमने के अंतिम दिन गुरुवार को सिरसा पहुंची। यहां पर उन्होंने इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए रोड शो में हिस्सा लिया। करीब एक घंटा 10 मिनट तक चिलचिलाती धूप में प्रियंका गांधी लगातार लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के चुनाव को और अधिक मजबूती प्रदान करने में सफल रही। रोड शो की शुरुआत श्री श्याम बगीची अनाज मंडी से हुई। इसके बाद जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक तक रोड शो चला। रोड शो के दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने से सिरसा शहर की सड़के जाम हो गई। तेज धूप व गर्मी के बावजूद रोड शो की रफ्तार मंद थी और जोश से लबरेज लोग आगे भी बढ़ नहीं पा रहे थे। इसलिए रोड शो को अंबेडकर चौक पर ही समाप्त करना पड़ा। हालांकि, लालबत्ती चौक से इसे आगे चलकर सांगवान चौक तक जाना था, लेकिन हीट वेव की चेतावनी के मद्देनजर जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए रोड शो को पहले ही अंबेडकर चौक पर समाप्त कर दिया गया।
रोड शो के दौरान विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन पर सबसे आगे प्रियंका गांधी खड़ी थी, जबकि उनके बाई ओर कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा व दाईं ओर पूर्व मंत्री किरण चौधरी खड़ी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान यह पहला मौका रहा, जब प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा में आई थीं। वे सबसे पहले सिरसा आई और बतौर स्टार प्रचारक पार्टी की ओर से एकमात्र रोड शो में शिरकत की। इस दौरान उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ उमडने से कुमारी सैलजा को माइक अपने हाथ में लेकर व्यवस्थाओं को खुद संभालना पड़ा। तेज धूप व प्रचार का अखिरी दिन होने के कारण कुमारी सैलजा को बार-बार भीड़ से आगे बढ़ने, आगे चलने का आह्वान करना पड़ रहा था। सड़को के दोनों ओर खड़े लोगों ने फूलों की बारिश कर प्रियंका गांधी, कुमारी सैलजा व अन्य नेताओं का स्वागत किया। प्रियंका गांधी की मौजूदगी में रोड शो के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की यादें भी ताजा हो गई। इसकी वजह रोड शो में चलाया जा रहा थीम सॉन्ग बना। जो थीम सॉन्ग चलाया जा रहा था, वह भारत जोड़ो यात्रा का भी रहा है। विदित रहे कि राहुल गांधी ने हरियाणा में 2 बार भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, कुमारी सैलजा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। विशेष वाहन पर मौजूद रहीं प्रियंका गांधी व कुमारी सैलजा बीच-बीच में आपस में बातचीत भी करती नजर आईं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री किरण चौधरी, विधायक शीशपाल केहरवाला, विधायक अमित सिहाग, पूर्व मंत्री परमबीर सिंह, पूर्व विधायक निशान सिंह, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व सांसद डॉ. सुशील कुमार इंदौरा, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक कुलवीर सिंह बैनीवाल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव विनीत पूनिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. केवी सिंह, वीरभान मेहता, अमीर चंद चावला, डॉ. वीरेंद सिवाच, संतोष बैनीवाल, पवन बैनीवाल, नवीन केडिया, राजकुमार शर्मा, विनीत कंबोज, रगीना रंगा आदि इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक भी मौजूद रहे।

हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर: प्रियंका गांधी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर है। पूरे देश में अंडर करंट है। लोग इनकी (मोदी-भाजपा) राजनीति से थक चुके हैं। ये सत्ता की राजनीति करते हैं, सत्ता के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। ये जनता को नकारने वाली राजनीति है। देश में बेरोजगारी बहुत हो चुकी है, महंगाई बहुत हो चुकी है, लोग थक चुके हैं, और देश में बदलाव जरूर आएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा में भी परिवर्तन तय है और प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी। वे रोड शो के बाद कुछ पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उनके साथ सिरसा लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा भी थीं।
कुमारी सैलजा ने साबित कर दी हाईकमान पर अपनी पकड़
रोड शो में जुटी भारी भीड़ से कुमारी सैलजा ने दिखाई सियासी ताकत सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव प्रियंका गांधी का सिरसा में आगमन और कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के रोड शो में शिरकत करने से साफ हो गया है कि कांग्रेस हाईकमान पर कुमारी सैलजा की जबरदस्त पकड़ है। देखा जाए तो इस लोकसभा चुनाव में यह प्रियंका गांधी का हरियाणा में पहला दौरा था, जिसमें वे सबसे पहले सिरसा आई। यहां चिलचिलाती धूप के कारण लगातार बढ़ रही गर्मी के बावजूद एक घंटे 10 मिनट तक कुमारी सैलजा के लिए आयोजित रोड शो में शामिल हुई। सिरसा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को शुरुआत से ही सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। लेकिन, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जिस तरीके से प्रियंका गांधी ने रोड शो में शिरकत की, उससे लगता है कि कुमारी सैलजा की जीत हरियाणा ही नहीं, उत्तर भारत की सबसे बड़ी जीत भी बन सकती है। गांधी परिवार से राहुल गांधी 22 मई को हरियाणा आए तो उन्होंने चरखी दादरी व सोनीपत में जनसभा की। सिरसा का रोड शो प्रदेश का एकमात्र ऐसा रोड शो बन गया, जिसमें गांधी परिवार से किसी सदस्य ने शिरकत की हो। रोड शो में उमड़े जनसमूह से प्रियंका गांधी गदगद नजर आ रही थीं। वे लगातार जनता का अभिवादन स्वीकार करती रहीं। छठे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के बावजूद प्रियंका गांधी ने जितना समय कुमारी सैलजा के रोड शो को दिया, उससे साफ है कि कुमारी सैलजा गांधी परिवार में गहरी पैठ रखती हैं। वे कांग्रेस हाईकमान की गुडबुक्स में शामिल हैं और जनता के साथ ही गांधी परिवार का उन्हें पूरा आशीर्वाद हासिल है। इस रोड शो में उमड़ी भीड़ के कारण कुमारी सैलजा ने भी प्रियंका गांधी के सामने अपनी सियासी ताकत दिखाने की पूरी कोशिश की। गर्मी के बावजूद भीड़ इतनी अधिक थी कि रोड शो के तय मार्ग को अंतिम समय में कम करना पड़ा। कुमारी सैलजा के रोड शो की कामयाबी से विरोधियों में बैचेनी बढ़नी तय है, साथ ही प्रियंका गांधी के उनके समर्थन में आगमन के कारण भी कुछ विरोधियों की नींद उड़ना तय बताई जा रही है। इस दौरान कुमारी सैलजा ने गर्मी के बावजूद घरों से निकल कर उनके पक्ष में मतदान करने का भी लोकसभा क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया।

भीड़ को आगे बढ़ने को प्रेरित करती रहीं कुमारी सैलजा
रोड शो के दौरान लोगों में इतना जबरदस्त उत्साह था कि वे आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रहे थे। कई बार तो भीड़ के कारण ऐसे हालात बन गए कि लोगों की भीड़ एकदम से जाम हो गई। ऐसे में कुमारी सैलजा को खुद व्यवस्थाएं संभालनी पड़ी। उन्हें बार-बार माइक हाथ में लेना पड़ रहा था। वे कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के साथ ही हाथ बदलेगा हालात व प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद के नारे लगवाती रही। इस दौरान कुमारी सैलजा बार-बार लोगों को एक जगह खड़े होने की बजाए लगातार आगे बढ़ने का आह्वान करती रहीं।

बार-बार धन्यवाद करती रही कुमारी सैलजा
रोड शो में उमड़े जनसमूह से प्रियंका गांधी व कुमारी सैलजा सहित तमाम कांग्रेस नेता फूले नहीं समा रहे थे। लोगों के उत्साह को देखते कुमारी सैलजा बार-बार जनता का धन्यवाद करती दिखाई दीं। वे माइक में बार-बार शाबाश, शाबाश कहने के साथ ही चलते रहो, आगे बढ़ते रहो कहती सुनाई दीं। भंयकर गर्मी में कुमारी सैलजा लगातार माइक से संबोधन करते हुए उन्हें प्यार व आशीर्वाद देने वाले लोगों का आभार जताने के साथ ही कहती सुनाई दी कि आपका उत्साह ही हमारी ताकत है। इसलिए चलते रहें, आगे बढ़ते रहें।


प्रियंका गांधी का उत्साह भरा अभिवादन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ को लेकर खासी उत्साहित नजर आई। वे लोगों की तरफ कभी अपना बायां हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करती तो कभी दायां हाथ हिलाकर जनसमर्थन देने के लिए आभार जताती। बीच-बीच में वे अपने दोनों हाथ जोडक़र सिरसावासियों का अभिवादन करती भी दिखाई दीं। रोड शो के दौरान पूरे रास्ते प्रियंका गांधी बीच-बीच में कुमारी सैलजा से चर्चा करती भी नजर आई।


हरियाणवी परिधान में दिखी सांस्कृतिक झलक
कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा व प्रियंका गांधी के रोड शो का सिरसा शहर में विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया। इस दौरान सड़क किनारे हरियाणवी परिधान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही बटोरी। हरियाणवी कलाकारों की टोली पूरी तरह से हरियाणवी वेशभूषा में सज-धज कर हरियाणा गानों की धुनों पर लोकनृत्य करती भी दिखाई दीं।


सैलजा की फोटो लगे कांगेस के झंडे
रोड शो के दौरान लोगों द्वारा हाथों में लिए झंडे आकर्षण का केंद्र बने रहे। लोगों ने कांग्रेस के झंडों को हाथों में उठाया हुआ था, जिनके आधे हिस्से में हाथ का निशान छपा था तो बाकी आधे हिस्से में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा की फोटो छपी थी। इसके साथ ही कुछ लोगों ने अपने हाथों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के फोटो छपी तख्तियां भी उठाई हुई थीं।


पूरे रास्ते हुई पुष्प वर्षा
रोड शो के दौरान जिस विशेष वाहन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा व पूर्व मंत्री किरण चौधरी सवार थी, उस पर जगह-जगह पुष्प वर्षा होती रही। सड़क के दोनों और खड़े लोगों ने जमकर गुलाब की पंखुड़ियां बरसा कर अपनी नेत्रियों का स्वागत किया। इस दौरान चिलचिलाती धूप के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा था। सैकड़ों जगहों पर तो लोगों ने घरों व दुकानों की छत पर चढ़कर रोड शो का इंतजार किया और फूलों की बारिश की।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई