health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
इनेलो पदाधिकारियों ने बूथ एजेंटों को दी जिम्मेदारियों की जानकारी, संदीप लोट की जीत का दावा
**डबवाली, 23 मई:** इनेलो पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेत्री कांता चौटाला के निर्देशानुसार वीरवार को बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां निर्धारित की। इनेलो कार्यालय में बूथ एजेंटों को उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी देकर आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इनेलो के हलका प्रधान विनोद अरोड़ा ने बताया कि सभी प्रभारियों ने अपने-अपने जोन के अनुसार बूथ एजेंटों की नियुक्तियां की हैं। सभी गांवों में बूथों पर इनेलो कार्यकर्ताओं को आवश्यक सामग्री सहित पहुंचा दिया गया है।
#### बूथ एजेंटों को सजगता से कार्य करने की प्रेरणा
डबवाली में नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा और शहरी प्रधान संदीप गर्ग ने बूथ एजेंटों को उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी देकर सजगता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वीरवार को डोर-टू-डोर अभियान चलाने वाली टीमें भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहीं।
#### संदीप लोट की जीत को बताया निश्चित
विनोद अरोड़ा ने कहा कि इनेलो उम्मीदवार संदीप लोट वाल्मीकि की भारी मतों से जीत सुनिश्चित है। भाजपा को लोग पहले ही नकार चुके हैं और चुनावों में इनेलो का मुकाबला कांग्रेस से है। लोकसभा क्षेत्र के मतदाता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएंगे और इनेलो उम्मीदवार को ही अपना प्रतिनिधि चुनकर देश की संसद में भेजेंगे ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और अन्य सभी वर्गों के लोग इनेलो के प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला पर विश्वास करते हैं। उन्होंने जनता में चौ. देवी लाल की नीतियों पर चलते हुए अपना विश्वास बनाया है। इनेलो की कल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग प्रभावित है, इसलिए लोगों द्वारा पार्टी प्रत्याशी को भरपूर सहयोग और स्नेह दिया जा रहा है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इनेलो प्रत्याशी संदीप लोट रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।
#### कांता चौटाला के दौरे से मिला भारी समर्थन
इनेलो के कार्यालय प्रभारी अजनीश धारणिया और मीडिया प्रभारी सुखविंद्र सूर्या ने बताया कि वरिष्ठ इनेलो नेत्री कांता चौटाला के तूफानी दौरे के कारण इनेलो प्रत्याशी संदीप लोट वाल्मीकि को लोगों का भारी समर्थन मिला है। विभिन्न गांवों में सैकड़ों लोग इनेलो में शामिल हुए हैं, जिससे इनेलो उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित हो गई है।
Related Posts
इनेलो पदाधिकारियों ने बूथ एजेंटों को दी जिम्मेदारियों की जानकारी, संदीप लोट की जीत का दावा
Reviewed by Dabwali News
on
3:00:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment