कलगीधर सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में जोर शोर से चल रहा निर्माण कार्य, करीब 25 लाख रुपए की राशि खर्च होगी -गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित हुई संगतों ने जत्थेदार मलकीत सिंह खालसा का आभार जताया
डबवाली-शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित कलगीधर सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा भेजी गई करीब 25 लाख रुपए की राशि से निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। कमेटी सदस्य मलकीत सिंह खालसा के प्रयासों से गुरुद्वारा साहिब में विभिन्न कार्यों के लिए यह राशि मंजूर की गई है। पहले चरण में गुरुद्वारा साहिब परिसर का फर्श बनाने के लिए कार सेवा की जा रही है। इसके तहत पूरे फर्श पर लाल बजरी की जगह ईंटें लगाकर व उस पर सीमेंट लेयर लगाने के बाद कोटा स्टोन लगाया जाएगा जिससे फर्श पहले से ऊंचा हो जाएगा व एक ही रंग का कोटा स्टोन लगने से स्वच्छ व सुंदर भी दिखाई देगा।
इस संबंध में जसविंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह गोल्डी व गुरमीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा करीब २५ लाख रुपए स्वीकृत किए जाने से संगतों में खुशी का माहौल है। मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित महिलाओं व अन्य लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में जोर शोर से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर खुशी जताते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मलकीत सिंह खालसा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मलकीत सिंह खालसा द्वारा लगातार प्रयास कर गुरुद्वारा साहिब में अनेक कार्य करवाए जा रहे हैं। फर्श पर कोटा स्टोन लगने के अलावा हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा भेजी जा रही राशि से शौचालय भी बनाए जाएंगे व पुराने कार्यालय का नवनिर्माण करते हुए इसका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इससे पहले गुरुद्वारा साहिब परिसर में रंग रोगन का कार्य भी संगतों के सहयोग से चल रहा है। इन सब कार्यों के होने से जब गुरुद्वारा साहिब परिसर की भव्यता नजर आएगी व साथ ही संगतों को सुविधा भी मिलेगी।
वहीं, इस बाबत जत्थेदार मलकीत सिंह खालसा ने कहा कि गुरु महाराज ने गुरुद्वारा साहिब की सेवा के लिए उन्हें माध्यम बनाया है। उनका प्रयास है कि गुरुघर से जुड़ी संगतों को यहां आकर कोई दिक्कत न हो एवं अंदर व बाहर से पूरा गुरुद्वारा साहिब परिसर बेहद खूबसूरत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी गुरुघरों की सेवा संभाल के लिए संकल्पबद्ध है एवं संगतें भी बढ़चढ़ कर सहयोग कर रही हैं।
--
Labels:
Dabwali


No comments:
Post a Comment