health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा अगली बार नहीं बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
डबवाली, 26 दिसंबर ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूर्यवंशी परमजीत कोचर के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा द्वारा प्रेषित प्रेस विज्ञप्ति प्राप्त हुई जिसमें उन्होंने पिछले तीन कार्यकालों में खत्रिय वर्ण यानि अरोड़ा, खत्री, भाटिया, सूद, खुखरायण और ब्रह्मखत्रिय जाति के लोगों के द्वारा ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी संगठन को दिए गए अपार स्नेह, प्यार और आशीर्वाद का दिल की अनंत गहराइयों से धन्यवाद किया और इस दौरान साथ रहे सभी ब्लॉक, विधानसभा, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी को विश्व का सिरमौर बनाने के अभियान में तन मन धन से सहयोग दिया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूर्यवंशी परमजीत कोचर के अनुसार सूर्यवंशी कमल हांडा जी का मानना है कि समाज के हर व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए अलग-अलग लोगों को नेतृत्व दिया जाना चाहिए ऐसी सोच विरले लोगों में ही मिलती है और ऐसे लोग ही सच्चाई में संगठन का नेतृत्व करने के अधिकारी होते हैं जो किसी भी जिम्मेवारी को नैतिकता के मापदंडों पर करने का कार्य करते हैं इसलिए सूर्यवंशी कमल हांडा जी ने निर्णय लिया है कि संगठन में जो भी पदाधिकारी लगातार तीन कार्यकालों तक अध्यक्ष रहा है उसे समाज के अन्य व्यक्ति को आगे लाकर उसकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ाकर उसका मार्गदर्शन करने का कार्य करना चाहिए। इसकी शुरूआत उन्होंने अपने आप से करते हुए मीडिया के माध्यम से बताया कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चौथे कार्यकाल के लिए अपने आप को प्रस्तुत नहीं करेंगे और दिसंबर के अंत में अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के संस्थापक सूर्यवंशी कमल हांडा प्रथम बार राष्ट्रीय अध्यक्ष 1 जून 2020 को एक वर्ष के लिए उसके पश्चात दूसरी बार 8 जून 2021 को एक वर्ष के लिए तत्पश्चात 1 जून 2022 को दो वर्ष यानि 31 मई 2024 तक अध्यक्ष चुने गए उसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से 31 दिसंबर 2024 तक का विस्तार दिया गया अब चूंकि नए अध्यक्ष का चयन 1 जनवरी 2025 से पहले पहले होना है इसलिए अगले वर्ष के कार्यकाल की दावेदारी से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।
जैसा की परंपरा रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होता है यदि 31 दिसंबर, 2024 तक सर्वसम्मति नहीं बनती तब संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 26 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी को चुनने का अधिकार भी नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को रहेगा। अत: पूर्व की कार्यकारिणी भी स्वत: 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त हो जाएगी। पिछले कार्यकाल के आय-व्यय का लेखा जोखा भी 26 जनवरी, 2025 से पहले-पहले सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
Labels:
Dabwali
Related Posts
ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा अगली बार नहीं बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
Reviewed by Dabwali News
on
5:02:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment