health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
डबवाली से चंडीगढ़ जाने वाली हरियाणा रोड़वेज की चिरप्रतीक्षित बस सेवा शुरु, चेयरमैन देव कुमार शर्मा व बलदेव मांगेआना ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
डबवाली-डबवाली से चंडीगढ़ जाने वाली हरियाणा रोड़वेज की चिरप्रतीक्षित बस सेवा आज शुक्रवार से दोबारा शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा व भाजपा नेता बलदेव सिंह मांगेआना ने इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस चलने की खुशी में लड्डू भी बांटे गए। सुबह 6:05 बजे डबवाली बस स्टैंड से यह बस रवाना होगी व बठिंडा, संगरूर व पटियाला रूट से होते हुए 12:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी व 12:58 बजे चंडीगढ़ से वापस चलकर रात्रि 7:30 बजे डबवाली आएगी।। यह बस प्रतिदिन चंडीगढ़ तक अप डाउन करेगी।
इस अवसर पर चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल होने सिरसा आए परिवहन मंत्री अनिल विज के समक्ष यह मामला उठाया था जिस पर उन्होंने अधिकारियों को यह बस शीघ्र शुरू करने के आदेश दिए थे। डबवाली इलाके के अनेक लोगों ने उनके समक्ष कई बार यह मामला उठाया है कि कई साल पहले चौटाला-चंडीगढ़ के नाम से चलने वाली उक्त बस से सुबह चंडीगढ़ जाकर अपने कामकाज के उपरांत वापिस लौटना आसान था। बाद में यह बस पहले डबवाली से चंडीगढ़ कर दी गई व फिर इसे रोडवेज ने बंद ही कर दिया। इस कारण स्वास्थ्य जांच के लिए पीजीआई चंडीगढ़ जाने वाले मरीज, परीक्षा आदि देने के लिए चंडीगढ़ जाने वाले विद्यार्थी, अपने एक दिवसीय कामकाज के लिए जाने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अन्य लोग परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसे देखते हुए उन्होंने लोगों की परेशानी के संबंध में परिवहन मंत्री अनिल विज को बताया तो उन्होंने तुरंत रोडवेज अधिकारी को बुलाकर बस सेवा शुरु करने के आदेश दे दिए। बस चलाने संबंधी तमाम औपचारिकताएं पूरी करने उपरांत रोडवेज अधिकारियों ने आज शुक्रवार को यात्रियों के शुरु कर दी।
इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुरजीत सिंह बरजोत ने बस को पुन: चलाने के लिए विभिन्न संस्थाओं की ओर से परिवहन मंत्री अनिल विज, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, बलदेव सिंह मांगेआना, सुनील जिंदल के अलावा हरियाणा रोडवेज सिरसा के जीएम अजय कुमार व एसएस रतन लाल का भी धन्यवाद किया। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतीश गर्ग, सुनील जिंदल, विजयंत शर्मा, सुरेंद्र बर्तन वाले, सुरेंद्र शर्मा, अश्विनी बांसल, विकास कालूआना, शिव सचदेवा, कालू राम, संदीप सिंगला, महेंद्र बांसल, राजीव वढ़ेरा, पवन मैहता सुकेराखेड़ा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के प्रधान सुरेंद्र मित्तल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान सुखवंत चीमा, डा. भीम राव अंबेड़कर सभा की ओर से राकेश वाल्मीकि, यूथ ट्रस्ट प्रधान भारत नाहर, दारा बराड़ सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।
Labels:
Dabwali
Related Posts
डबवाली से चंडीगढ़ जाने वाली हरियाणा रोड़वेज की चिरप्रतीक्षित बस सेवा शुरु, चेयरमैन देव कुमार शर्मा व बलदेव मांगेआना ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Reviewed by Dabwali News
on
5:31:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
5:31:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...


No comments:
Post a Comment