health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

सरदार मनमोहन सिंह जी का दुनिया से चले जाना कभी न पूरा होने वाला घाटा:अमित सिहाग , सरदार मनमोहन सिंह की याद में सिहाग अपने डबवाली कार्यालय में 29 दिसंबर को रखेंगे श्रद्धांजलि सभा

डबवाली-पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह के निधन पर हल्का डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे कभी न पूरा होने वाला घाट बताया।
अमित सिहाग ने कहा कि सरदार मनमोहन सिंह जैसे अर्थशास्त्री का हमारे देश का प्रधानमंत्री रहना एक गौरव की बात है और सरदार मनमोहन सिंह देश के आर्थिक सुधारों की नींव रखने वाले शख्सियत थे। उन्होंने कहा कि जब आर्थिक संकट के बीच देश को सोना गिरवी रखना पड़ा था, तब मनमोहन सिंह वित्त मंत्री बनकर आए और उन्होंने आर्थिक सुधार करते हुए वर्ष 1991 में युगांतरकारी बजट पेश किया, जिससे पूरी दुनिया भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ते हुए देख हैरान रह गई थी।
पूर्व विधायक ने कहा कि देश में ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत वर्ष 1991 में सरदार मनमोहन सिंह ने ही की थी, उन्होंने भारत को दुनिया के बाजार के लिए तो खोला ही बल्कि निर्यात और आयात के नियमों को भी सरल बनाया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर आर्थिक सुधारो की कवायद की और उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के जीर्णोद्वार में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिससे कोई इनकार नहीं कर सकता।
अमित सिहाग ने कहा कि सौम्य, विनम्र स्वभावी डॉक्टर सिंह भारत के आर्थिक सुधारो के निर्माता ही नहीं, मनरेगा, खाद सुरक्षा कानून और आरटीआई के जनक भी थे। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी ने संसद में कहा था "हजारों जवाबों से अच्छी मेरी खामोशी है",इसके साथ ही अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि "इतिहास मेरे प्रति उदार होगा।" सिहाग ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को भारत ही नहीं पूरा विश्व एक महान अर्थशास्त्री तथा कुशल प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा।
अमित सिहाग ने बताया कि आगामी 29 दिसंबर, सुबह 11 बजे उनके डबवाली स्थित कार्यालय में सरदार मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि देने हेतु कार्यक्रम रखा गया है जहां पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई