health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
एक खून की बूंद, किसी की जिंदगी का नूर: स्व. सहीराम बिश्नोई की याद में युवाओं ने बहाया 'रक्त का दरिया', 40 यूनिट डोनेशन से महकी इंसानियत
डबवाली-लायंस क्लब सुप्रीम, डबवाली के सहयोग तथा अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा गंगा के तत्वावधान में स्व. चौधरी सहीराम बिश्नोई (एडवोकेट) की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में कुल 40 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मार्केट कमेटी डबवाली के चेयरमैन सतीश जग्गा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के महासचिव सोम प्रकाश बिश्नोई एवं देश कमल बिश्नोई उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लायंस क्लब सुप्रीम के अध्यक्ष लायन आशीष मेहता ने कहा कि स्व. चौधरी सहीराम बिश्नोई का जीवन सेवा, समर्पण, जीव रक्षा एवं मानवता के उच्च आदर्शों का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिलता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि सतीश जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और समय पर उपलब्ध रक्त किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जिसे प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर अवश्य करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि सोम प्रकाश बिश्नोई ने कहा कि बिश्नोई समाज सदैव जीव रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के सिद्धांतों पर चलता आया है। स्वर्गीय चौधरी सहीराम बिश्नोई ने समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी स्मृति में आयोजित यह शिविर समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।
अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा गंगा के प्रधान चंद्र मोहन बिश्नोई ने कहा कि यह रक्तदान शिविर स्वर्गीय चौधरी सहीराम बिश्नोई को समर्पित एक विनम्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।
शिविर में अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बिश्नोई, गौशाला प्रधान गुरजंट सिंह, लायन डॉ. लोकेश्वर वधवा,लायन भूपेन्द्र पाहुजा, लायन समर्थ चावला, लायन पवन गर्ग, लायन इन्द्रप्रीत मोंगा, अजय नेहरा, कृष्ण कामरा, पवन मुंजाल एवं दीप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन लायन गुरदीप कामरा ने किया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद करते हुए मानव सेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
Related Posts
एक खून की बूंद, किसी की जिंदगी का नूर: स्व. सहीराम बिश्नोई की याद में युवाओं ने बहाया 'रक्त का दरिया', 40 यूनिट डोनेशन से महकी इंसानियत
Reviewed by Dabwali News
on
5:25:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
5:25:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...



No comments:
Post a Comment