health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

"हथकड़ी लगी हथकड़ को! 17 बोतल अवैध शराब के साथ तस्कर काबू "

 डबवाली, 9 अगस्त डबवाली पुलिस के विशेष अभियान में एक और अवैध शराब तस्कर पुलिस के शिकंजे में आ गया। सीआईए स्टाफ कालांवाली ने गुप्त सूचना के आधार पर 17 बोतल हथकड़ शराब के साथ सिरसा जिले के लम्बी गांव निवासी एक युवक को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान माशा सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी लम्बी, जिला सिरसा के रूप में हुई है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी
प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मटदादू रोड, गांव लम्बी में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से खबर मिली कि माशा सिंह अवैध हथकड़ शराब निकालकर बेच रहा है।

सूचना की पुष्टि होने पर टीम तुरंत गिद्दड़खेड़ा रोड स्थित आरोपी के घर पहुंची। तभी एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक कैनी लिए बाहर निकला। पुलिस गाड़ी देखते ही वह घबराकर लौटने लगा, लेकिन टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया।

तलाशी में कैनी से 17 बोतल अवैध हथकड़ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।


No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई