health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

ओवरब्रिज के पास बड़ी कामयाबी: डबवाली एएनसी टीम ने हेरोइन तस्कर को दबोचा, 7.49 ग्राम हेरोइन बरामद

डबवाली | 6 अगस्त डबवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता दर्ज की है। एएनसी स्टाफ की टीम ने मंडी डबवाली निवासी प्रवीण उर्फ पिन्ना को 7 ग्राम 490 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपनिरीक्षक सूबे की अगुवाई में एएसआई राजेंद्र प्रसाद की टीम ने सोमवार को गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। मंडी गोल चौक के पास गश्त कर रही पुलिस को इनपुट मिला कि एक युवक ओवरब्रिज के पास नशा बेचने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को ओवरब्रिज पेट्रोल पंप की ओर आते हुए देखा।

जैसे ही युवक ने पुलिस टीम को देखा, वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान प्रवीण उर्फ पिन्ना पुत्र हेमराज, निवासी नरसिंह कॉलोनी, मंडी डबवाली के रूप में हुई।

जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 7 ग्राम 490 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उससे रिमांड लेकर पूछताछ करेगी ताकि इस नशा सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

डबवाली पुलिस का यह एक और ठोस कदम क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई