health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
गांधी चौक पर गूंजा तिरंगे का जयघोष, आज़ादी की रक्षा और संविधान बचाने का संकल्प
आज शहर कांग्रेस द्वारा स्थानीय गांधी चौक पर 79 वां स्वतंत्रता दिवस श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिला शक्ति को बल देने का काम किया गया।इस अवसर पर ध्वजारोहण पार्षद मधु बागड़ी ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद अलका सिंगला ने की, वहीं पार्षद ज्योति धमीजा विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह तथा पूर्व विधायक अमित सिहाग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव जैसे अनेक महान क्रांतिकारियों ने अपना योगदान दिया, जिसके बलबूते हमारा भारत आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि इसके बाद भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर ने देश का संविधान लिखा जिसमे सभी को बराबरी का दर्जा दिया गया, लेकिन मौजूदा सरकार धर्म जात-पात के नाम पर आपसी भाईचारे को खराब करने का काम कर रही है।
डॉ सिंह ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान को खतरे में डालते हुए,जिस प्रकार से मौजूदा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का गलत प्रयोग करके लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है, उसके खिलाफ हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि प्रजातंत्र को खतरे में डालते हुए संविधान को कमजोर करने का काम करने वाली राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ हमें एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करें।
पूर्व विधायक अमित सिहाग ने कहा कि हमें देश की आजादी अनेकों कुर्बानियां देने के बाद मिली है अतः हमें देश की एकता और अखंडता के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समय की जरूरत है कि जो ताकतें धर्म, जात-पात के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही हैं, उनके खिलाफ हम एकजुट हो उनको करारा जवाब देने का काम करें।
सिहाग ने कहा कि आज संवैधानिक संस्थाएं खत्म होने की कगार पर है, जिसके चलते पूरे देश और विपक्ष के मनों में कुछ शंकाएं है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को आमजन और विपक्ष के मन में जो शंकाएं हैं उन्हें दूर करना चाहिए ताकि जनता का विश्वास उन पर बना रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्षा पार्षद अलका सिंगला ने भी अपने विचार रखे तथा नव प्रगति स्कूल के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मंच संचालन गुरदीप कामरा ने किया वहीं ध्वजरक्षक की भूमिका पूर्व पार्षद विनोद बंसल ने अदा की। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गर्ग तथा कांग्रेस प्रवक्ता अमन भारद्वाज ने दी।
Related Posts
गांधी चौक पर गूंजा तिरंगे का जयघोष, आज़ादी की रक्षा और संविधान बचाने का संकल्प
Reviewed by Dabwali News
on
7:27:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
7:27:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment