health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
"तीन नए पार्षद… तीन नए वादे… डबवाली के विकास की नई कहानी शुरू! देखिए, कैसे निकली फूलों से सजी जयघोष यात्रा!
डबवाली | मंगलवार डबवाली नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को एक भावनात्मक और गरिमामय समारोह में हरियाणा सरकार द्वारा मनोनीत पार्षद विकास शर्मा, सुनील जिंदल और कृष्ण कामरा ने शपथ ग्रहण की। नगर परिषद अध्यक्ष टेकचंद छाबड़ा ने तीनों पार्षदों को विधिवत शपथ दिलाई।
शपथग्रहण के बाद तीनों पार्षदों ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र के प्रति सेवा और समर्पण का संकल्प दोहराया।
इसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में भव्य अभिनंदन यात्रा निकाली गई, जिसमें मनोनीत पार्षद खुली जीप में सवार होकर वैध रामदयाल चौक, गांधी चौक, गोल बाजार, सब्जी मंडी होते हुए शहीद चौक तक पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर जयघोषों के साथ उनका स्वागत किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश जग्गा ने समारोह को नगर के विकास की नई शुरुआत बताते हुए कहा कि ये पार्षद जनता, प्रशासन और सरकार के बीच मजबूत सेतु बनकर कार्य करेंगे। उन्होंने तीन मुख्य संकल्प गिनाए — विकास की रफ्तार, जवाबदेही की मजबूती और प्रशासनिक पारदर्शिता।
तीनों पार्षदों ने नगरवासियों, पार्टी नेतृत्व और सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए वादा किया कि वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे।
अभिनंदन यात्रा के दौरान पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। समारोह में भाजपा और समाज के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
Labels:
Dabwali
Related Posts
"तीन नए पार्षद… तीन नए वादे… डबवाली के विकास की नई कहानी शुरू! देखिए, कैसे निकली फूलों से सजी जयघोष यात्रा!
Reviewed by Dabwali News
on
10:13:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
10:13:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...


No comments:
Post a Comment