health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व: राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि आधुनिक भारत के निर्माता है स्व: राजीव गांधी: अमित सिहाग
आज डबवाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह तथा पूर्व विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व विधायक अमित सिहाग ने कहा कि जब स्वर्गीय राजीव गांधी जी की हत्या हुई थी तब वो महज 10 साल के थे और उन्हें पूरी राजनीति की समझ नहीं थी, लेकिन फिर भी उनकी अमिट छाप उनके दिल में है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान 18 साल की उम्र में वोट का अधिकार, पंचायती राज, कंप्यूटर क्रांति, 33 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ने का आरक्षण, डिजिटल इंडिया की नींव रखने जैसे अनेक क्रांतिकारी काम किए जिसके चलते हमारा देश आधुनिक भारत के रूप में विकसित हुआ।
सिहाग ने कहा कि एक तरफ जहां स्वर्गीय राजीव गांधी जी के छोटे से कार्यकाल में इतनी बड़ी उपलब्धियां देश को हासिल हुई वहीं मौजूदा सरकार के 11 साल के कार्यकाल में सरकार के पास गिनाने को कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध, युवाओं की बेरोजगारी, किसानों का उत्पीड़न,अव्यवस्था पूरे देश में फैली हुई है और सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही। पूर्व विधायक ने कहा कि जब स्वर्गीय राजीव गांधी विदेश जाते थे तो पहली बार दुनिया भारत को एक आधुनिक व ताकतवर देश की नज़र से देखती थी लेकिन आज हालात उससे विपरीत हैं।
अमित सिहाग ने कहा कि मौजूदा सरकार कांग्रेस नेताओं नेहरू जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी के संदर्भ में झूठ बोल कर युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है, इसलिए हमें चाहिए कि हम युवा पीढ़ी को सच से अवगत करवाते हुए सही जानकारी देते हुए बताएं कि हमारे नेताओं ने देश के विकास हेतु लिए क्या कुछ किया है, कितनी शहादतें दीं हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई 18 साल का युवा वोट डालने जाता है या कोई महिला चुनाव लड़ती है तो उन्हें राजीव गांधी जी को याद करते हुए श्रद्धांजलि देनी चाहिए जिनकी बदौलत उन्हें ये अधिकार मिला है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी से एक बार उन्हें मिलने का अवसर मिला था और उस मुलाकात में राजीव गांधी जी ने जो प्रभाव उन पर छोड़ा वो कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी के चेहरे का नूर,सादगी आध्यात्मिक गुरुओं जैसा प्रतीत होती थी।
डॉ सिंह ने कहा कि जहां स्वर्गीय राजीव जी ने 18 वर्ष के युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिया,वही मौजूदा सरकार एसआइआर के माध्यम से लोगों को वोट के अधिकार से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जहां कहीं भ्रष्टाचार होता था उसे स्वीकार करते थे, लेकिन मौजूदा सरकार चारों और फैले भ्रष्टाचार पर चुप्पी साध कर उस पर पर्दा डाल कर कहती है कि सब कुछ ठीक है।
डॉ सिंह ने कहा कि जिस डिजिटल इंडिया की बात आज की सरकार करती है वह डिजिटल इंडिया राजीव गांधी जी के सपनों का भारत है,क्योंकि डिजिटल क्रांति की शुरुआत राजीव गांधी ने की थी और उस समय उन्होंने सैम पित्रोदा को यहां बुलाकर आधुनिक भारत के निर्माण हेतु अनेक काम किए। उन्होंने कहा कि इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। डॉ सिंह ने कहा कि आज हमें स्वर्गीय राजीव गांधी जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करने चाहिए यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन, रिक्शा यूनियन, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Labels:
Dabwali
Related Posts
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व: राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि आधुनिक भारत के निर्माता है स्व: राजीव गांधी: अमित सिहाग
Reviewed by Dabwali News
on
2:38:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
2:38:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment