health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का भव्य समापन, फूलों की वर्षा और दीपों से सजी अयोध्या; राम राज्य की स्थापना का उद्घोष गूंजा
डबवाली-जय श्री राम नगर नाट्यशाला द्वारा आयोजित रामलीला का बुधवार रात प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ भव्य समापन हो गया। दशहरा पर्व पर रावण के अंत के बाद रामलीला मंचन के अंतिम दिन प्रभु श्री राम, सीता व लक्ष्मण का हनुमान जी के साथ अयोध्या आगमन और प्रभु श्रीराम के राजतिलक के दृश्यों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या पहुंचने पर उनका फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। दीप जलाकर खुशियां मनाई गईं और अयोध्या नगरी के उत्सवमय वातावरण को मंच पर सजीव कर दिया गया। इसके बाद प्रभु श्रीराम के राजतिलक का भव्य आयोजन हुआ। मीडिया प्रभारी रवि मोंगा व सचिव सुनील सेठी ने बताया कि आढ़ती मेघ राज गुप्ता और उनके पुत्र हरीश गुप्ता के अलावा अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान सतीश गर्ग केपी के पुत्र अनमोल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने चांदी के सिक्के के साथ प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। जिस चांदी के सिक्के से राजतिलक हुआ उसे भी सार्वजनिक ड्रा के माध्यम से एक दर्शक को भेंट किया गया।
प्रसिद्ध रंगकर्मी संजीव शाद के नेतृत्व में सभी कलाकारों ने विशेष कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। इसमें राम राज्य की स्थापना का उद्घोष करते हुए आदर्श शासन, न्याय, सद्भाव और जनकल्याण की भावना को दर्शाया गया। कोरियोग्राफी के माध्यम से आयोजकों और कलाकारों ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा 12 दिनों के मंचन के दौरान अनजाने में हुई किसी भी त्रुटि के लिए क्षमादान मांगा। इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने समापन समारोह को विशेष बना दिया। प्रकल्प प्रमुख निश्चिंत झांब व पीआरओ जतिन मिढ़ा ने बताया कि जय श्री राम नगर नाट्यशाला की ओर से रामलीला देखने पहुंचे सभी दर्शकों, अतिथियों व सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया गया। रामलीला के समापन के बाद मंच पर 'कमाल जादूगरÓ का शो आयोजित किया गया। जादूगर पवन ग्रोवर ने एक से बढ़कर एक करतब प्रस्तुत कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। जादुई प्रस्तुतियों को देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आए और हर करतब पर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से पंडाल गूंजता रहा।
Related Posts
प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का भव्य समापन, फूलों की वर्षा और दीपों से सजी अयोध्या; राम राज्य की स्थापना का उद्घोष गूंजा
Reviewed by Dabwali News
on
6:37:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
6:37:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment