health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
पुराने नोट के बदले 15 लाख का लालच! डबवाली के बुजुर्ग से 3.90 लाख ठगे, साइबर पुलिस ने हरिद्वार से दबोचा मुख्य आरोपी
डबवाली | 21 अक्टूबर पुराने और एंटीक (दुर्लभ) नोट बेचने के नाम पर लाखों रुपये का लालच देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह पर डबवाली पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर (IPS) के दिशा-निर्देशन और DSP मुख्यालय योगेश कटारिया के नेतृत्व में साइबर अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी रियाजुल को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस फर्जी सिम मुहैया कराने वाले आरोपी उमर को मेवात से दबोच चुकी है।
साइबर थाना प्रभारी एवं पुलिस प्रवक्ता उप-निरीक्षक आनंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला 18 सितंबर 2026 का है, जब डबवाली के सदर थाना क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने फेसबुक पर एक आकर्षक विज्ञापन देखा था, जिसमें पुराने और दुर्लभ नोट के बदले लाखों रुपये देने का दावा किया गया था।
झांसे में आकर पीड़ित ने दिए गए नंबरों पर संपर्क किया। ठगों ने उनके पास मौजूद एक पुराने नोट की कीमत 15 लाख रुपये तय कर दी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस, टैक्स और प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पीड़ित से कुल 3 लाख 90 हजार रुपये जमा करवा लिए गए। जब रकम देने के बाद भी 15 लाख रुपये नहीं मिले और ठगों ने और पैसों की मांग शुरू की, तब पीड़ित को साइबर ठगी का अहसास हुआ।
तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएसआई अजय कुमार और उनकी टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर पता चला कि ठगी के लिए इस्तेमाल की गई फेसबुक आईडी आरोपी रियाजुल के मोबाइल नंबर से बनी थी। पुलिस टीम ने तुरंत लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को हरिद्वार से दबोच लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस की सख्त चेतावनी और अपील
"सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के या नोट लाखों में बिकने का दावा 100% फ्रॉड है। किसी के भी बहकावे में आकर फीस या टैक्स के नाम पर पैसे न ट्रांसफर करें। यदि साइबर ठगी हो जाए, तो बिना देरी किए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि पैसा फ्रीज कराया जा सके।"
— आनंद कुमार (प्रभारी, साइबर अपराध शाखा, डबवाली)
Related Posts
पुराने नोट के बदले 15 लाख का लालच! डबवाली के बुजुर्ग से 3.90 लाख ठगे, साइबर पुलिस ने हरिद्वार से दबोचा मुख्य आरोपी
Reviewed by Dabwali News
on
8:29:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
8:29:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment