health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

सिरसा में खेत बने आग का दरिया! 500 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों पर टूटा आफत का कहर

Dabwali-सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार को भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल लपटों में समा गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अब तक करीब 500 एकड़ फसल आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल चुकी है। तेज हवाओं के चलते आग ने कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों की मेहनत पर पलभर में पानी फिर गया।
आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत कार्य जारी है।
गांवों में पसरा मातम और किसानों की आंखों में खामोश सन्नाटा... इस तबाही के पीछे की वजह जानने के लिए प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई