डबवाली से बड़ी खबर कोर्ट कॉलोनी में मिला गोवंश का कटा सिर, इलाके में सनसनी
डबवाली, 24 अप्रैल 2025 डबवाली शहर की कोर्ट कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में आज शाम गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही गोभक्त प्रवीण शर्मा कांटे वाला मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके का मुआयना किया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए मेडिकल ओपिनियन भी लिया जाएगा, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रशासन सतर्क है।

No comments:
Post a Comment