EHC गुरमेल सिंह हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं
डबवाली 30 अप्रैल । पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कार्यालय पुलिस अधीक्षक डबवाली में पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर चुके पुलिस अधिकारी की विदाई पार्टी का आयोजन किया गया । विदाई पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस ने शिरकत की । पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त सदस्य को शुभकामनाएं दी । सेवानिवृत्ति पाने वाले EHC गुरमेल सिंह के परिजन भी विदाई समारोह में शामिल हुए ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी ने सारी उम्र अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में लगा दी और अपने आप को आमजन की सेवा में समर्पित कर दिया । अब रिटायर होकर आप अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से अपना जीवन व्यतीत करें । पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इनकी कड़ी मेहनत के लिए इनका धन्यवाद करते हैं । सेवानिवृत्ति के बाद भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और उन्हें यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो वह बेझिझक अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं । पुलिस विभाग परिवारों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहें और हमे अपने पुलिस परिवार की मदद करने में बहुत खुशी होगी ।


No comments:
Post a Comment