health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

नशा मुक्ति की आड़ में गोरखधंधा! सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त रेड, 23 युवक अवैध रूप से भर्ती

डबवाली–डबवाली के प्रेमनगर इलाके में सीएम फ्लाइंग, सीआईडी, स्वास्थ्य विभाग और पब्लिक हेल्थ की संयुक्त टीम ने न्यू लाइफ रिहैबिलिटेशन नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई की। इस रेड में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

सूचना के आधार पर की गई रेड में सामने आया कि निहाल सिंह और बलकरण सिंह जोगेवाला द्वारा यह केंद्र बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। यहां हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से आए 23 लोगों को बिना किसी अनुमति के भर्ती किया गया था। ट्रस्ट की ओर से नशा पीड़ितों की काउंसलिंग का दावा किया जा रहा था, लेकिन न दस्तावेज पूरे थे और न ही प्रक्रिया का पालन।

टीम में शामिल SI सुनैना, ASI सुरेंद्र (सीएम फ्लाइंग हिसार), सीआईडी डबवाली, डॉ. हरसिमरन (स्वास्थ्य विभाग), सक्षम अधिकारी विशाल जयानी (SDO पब्लिक हेल्थ) और थाना शहर डबवाली पुलिस ने दस्तावेजों की गहन जांच की।

गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी इसी केंद्र को क्लीन चिट मिल चुकी थी, लेकिन बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद अब केंद्र संचालकों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई