health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली से बड़ी कार्रवाई 2 किलो से ज्यादा डोडा चूरा पकड़ा, सीआईए स्टाफ ने तस्कर को दबोचा

डबवाली, 16 मई 2025 डबवाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम ने गांव शेरगढ़ क्षेत्र से 2 किलो 11 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान तारा सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी गांव तारूआना के रूप में हुई है।
सीआईए प्रभारी उप-निरीक्षक राजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआई पालाराम अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। जब वे भारतमाला पुल के पास पहुंचे, तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन की लाइट देखकर घबरा गया और खेतों की ओर भागने लगा। संदेह के आधार पर टीम ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से सफेद प्लास्टिक थैले में डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इस कड़ी में जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई