health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

कालांवाली में 300 ग्राम हेरोइन के साथ तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार

Dabwali 21 मई 2025
कालांवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पारदर्शी पन्नी में पैक 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21C, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी देते हुए उप-पुलिस अधीक्षक संदीप धनखड़ ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और पहले भी कई बार NDPS व अन्य धाराओं में गिरफ्तार हो चुके हैं। यह लोग पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) लाकर हरियाणा में सप्लाई करते थे। पुलिस अब इनसे रिमांड के दौरान गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगालेगी और इसमें शामिल अन्य तस्करों पर शिकंजा कसेगी।

गिरफ्तार आरोपियों पर दर्ज पुराने मामले —
1. जस्सा सिंह: 5 मामले दर्ज, जिनमें NDPS और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। वर्ष 2015 से लेकर 2024 तक गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।

2. संजय उर्फ संजू: चोरी, अवैध हथियार और एक्सीडेंट से जुड़े 5 केस कालांवाली थाना में दर्ज हैं।

3. खुशविंदर सिंह: उस पर POCSO एक्ट समेत BNS की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से एक बड़ा नशा तस्करी नेटवर्क उजागर हुआ है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई