health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

स्पेशल स्टाफ ने नाबालिग सहित दो युवक पकड़े, दो अवैध पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस बरामद

डबवाली, 17 मई 2025 डबवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ टीम ने दो युवकों को धर दबोचा, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के पास से दो अवैध देशी पिस्तौल 32 बोर और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
स्पेशल स्टाफ प्रभारी PSI अरविंद ने बताया कि ASI विजय सिंह अपनी टीम के साथ तख्तमल फाटक, मंडी कालांवाली के पास गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि दो युवक, जिनके पास अवैध हथियार हैं, पैदल गांव तख्तमल से मंडी कालांवाली की ओर आ रहे हैं।

पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों युवकों को खेतों की ओर भागते हुए दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 32 बोर की दो पिस्तौल और एक मैगजीन में 9 जिंदा कारतूस मिले।

आरोपियों में से एक की पहचान हरीश कुमार उर्फ हनी, निवासी वार्ड नंबर 10 मंडी कालांवाली के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

डबवाली पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई