health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

चौकी चौटाला पुलिस ने 8.69 ग्राम हेरोइन के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

डबवाली, 17 मई 2025 डबवाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी चौटाला पुलिस ने राजस्थान के तीन आरोपियों को 8.69 ग्राम हेरोइन और एक कार के साथ गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान मंगत राम पुत्र प्यारे लाल, रोहित पुत्र सुरेंद्र कुमार और एक महिला (सभी निवासी संगरिया, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान) के रूप में हुई है।

चौटाला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव चौटाला बस अड्डा के पास गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि तीन लोग एक सफेद शेवरले बीट कार (RJ 18 CA 8039) में हेरोइन तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संगरिया-चौटाला रोड स्थित रॉयल पैराडाइज मैरिज पैलेस के पास नाकाबंदी की।

कुछ देर बाद एक संदिग्ध कार पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगी, जिसे घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से पारदर्शी पन्नी में पैक हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई